एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान ने हिंसा के बाद विरोध मार्च समाप्त किया, लेकिन कहा- 6 दिन बाद फिर आऊंगा अगर...

Pakistan: इमरान खान ने फिर कहा कि उनकी सरकार को विश्वास मत के जरिए गिराना और शहबाज़ शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार बनना, अमेरिकी साजिश का परिणाम था.

Pakistan: पाकिस्तान (Pakistan) के अपदस्थ प्रधान मंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने समर्थकों द्वारा निकाले जा रहे विरोध मार्च को भंग कर दिया. उन्होंने यह फैसला संसद के बाहर पुलिस और उनके समर्थकों के बीच हुई झड़पों के बाद लिया. हालांकि इमरान खान ने प्रांतीय विधानसभाएं भंग करने और नए सिरे से आम चुनाव कराने की घोषणा के लिए शहबाज शरीफ (Shebaz Sharif) सरकार को 6 दिन का वक्त दिया है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार ऐसा करने में विफल रहती है तो, वह ‘संपूर्ण देश’ के साथ राजधानी लौटेंगे.

खान ने फिर कहा कि उनकी सरकार को विश्वास मत के जरिए गिराना और शहबाज़ शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार बनना, अमेरिकी साजिश का परिणाम था. उन्होंने कहा कि वह नए चुनाव की मांग कर रहे हैं क्योंकि वह दिखाना चाहते हैं कि उन्हें देश का समर्थन हासिल है.

मैं आपको छह दिन का समय देता हूं
हजारों समर्थकों के साथ इस्लामाबाद पहुंचे पूर्व पीएम ने कहा, "मैं आपको छह दिन का समय देता हूं. आप छह दिनों में चुनाव की घोषणा करें." उन्होंने कहा कि जून में नए सिरे से चुनाव कराने के लिए संसद को भंग कर दिया जाना चाहिए. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वह फिर से राजधानी की ओर मार्च करेंगे. खान ट्रक के ऊपर खड़े होकर अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे.

जिओ न्यूज ने अपनी खबर में खान को यह कहते उद्धत किया, ‘‘आयातित सरकार के लिए मेरा संदेश विधान सभाओं को भंग करना और चुनावों की घोषणा करना है, अन्यथा, मैं छह दिनों के बाद फिर से इस्लामाबाद आऊंगा.’’

खान के समर्थकों और पुलिस में हुई हिंसक झड़पें
खान ने इस्लामाबाद में हजारों समर्थकों को इकट्ठा किया था. उनकी योजना थी कि वह राजधानी के संवेदनशील हिस्से में तब तक जमे रहेंगे जब तक उनकी मांग शरीफ सरकार नहीं मानी जाती है.  सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार देर रात सरकार को आदेश दिया कि पुलिस द्वारा शहर में प्रवेश और निकास मार्गों पर लगाए गए सभी अवरोधों को हटा दिया जाए और खान के समर्थकों को अपनी रैली आयोजित करने के लिए एक विशिष्ट खुली जगह दी जाए.

हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने अदालत के आदेशों का पालन नहीं किया और सैकड़ों लोग राजधानी के बीचों-बीच पहुंच गए, जहां ये लोग खान के शहर में प्रवेश करने से कई घंटे पहले पुलिस के साथ लड़ाई में उलझ गए. पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और विरोध मार्च के मोर्चे पर लाठीचार्ज किया. पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पेड़ों, वाहनों, दुकानों और एक बस स्टेशन में आग लगा दी थी. प्रदर्शनकारी संसद की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर आगे बढ़ गए थे.

सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद के बाहर पहुंचने के लिए अंतिम सुरक्षा रक्षा रेखा को तोड़ने के बाद कम से कम 18 पुलिस और दर्जनों अर्धसैनिक बल घायल हो गए. संघर्ष पंजाब प्रांत के कई शहरों और दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में भी फैल गया.

सरकार ने खान के मार्च को अवैध बताया और आरोप लगाया वे प्रदर्शनकारियों (Protesters) को "बुरी भावना" के साथ इस्लामाबाद (Islamabad) लाए.  दूसरी तरफ खान ने दावा किया कि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के पांच प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन के बाद हुई झड़पों में मारे गए.

यह भी पढ़ें: 

Kabul Blast: काबुल की मस्जिद में विस्फोट और उत्तरी अफगानिस्तान में IS की बमबारी में 14 लोगों की मौत

Russia-Ukraine War: सेना को मजबूत करने और यूक्रेन पर पकड़ बनाने के लिए रूस ने उठाए कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget