एक्सप्लोरर

Kabul Blast: काबुल की मस्जिद में विस्फोट और उत्तरी अफगानिस्तान में IS की बमबारी में 14 लोगों की मौत

Kabul Blast: एक पुलिस अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि मजार-ए-शरीफ में हताहत हुए सभी लोग देश में अल्पसंख्यक शिया मुस्लिम समुदाय के हैं.

Kabul Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मस्जिद के भीतर हुए एक विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और देश के उत्तर में तीन मिनी वैन में हुए बम विस्फोटों में नौ लोगों की मौत हो गई. तालिबान ने यह जानकारी दी. मिनी वैन में हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबद्ध एक स्थानीय समूह ने ली है. ‘काबुल इमरजेंसी हॉस्पिटल’ ने बताया कि मस्जिद में बमबारी के कारण घायल हुए 22 लोग अस्पताल लाए गए, जिनमें से पांच की मौत हो गई.

काबुल में तालिबान पुलिस के एक प्रवक्ता खालिद जदरान ने बताया कि ‘पुलिस डिस्ट्रिक्ट 4’ की हजरत जकारिया मस्जिद में हुए विस्फोट के बारे में अभी और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. जदरान ने कहा, जब मस्जिद में विस्फोट हुआ, उस समय लोग शाम की नमाज के लिए एकत्र हुए थे. इस बीच, बाल्ख प्रांत में तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने बताया कि मजार-ए-शरीफ शहर में तीन मिनीवैन को निशाना बनाया गया और उनमें विस्फोटक उपकरण रखे गए. उन्होंने बताया कि विस्फोटों में नौ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए.

मारे गए सभी लोग शिया समुदाय के
एक पुलिस अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि मजार-ए-शरीफ में हताहत हुए सभी लोग देश में अल्पसंख्यक शिया मुस्लिम समुदाय के हैं. आईएस की समाचार एजेंसी ‘अमाक’ के जरिए बयान जारी करके सुन्नी आतंकवादी समूह ने मिनी वैन में हुए विस्फोटों की जानकारी दी. बयान में कहा गया है कि आईएस ने आईईडी से तीन बसों को निशाना बनाया.

इस्लामिक स्टेट ने ली धमाके की जिम्मेदारी
काबुल की मस्जिद में हुए हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि आईएस से संबद्ध क्षेत्रीय समूह ‘इस्लामिक स्टेट इन खोरासन प्रॉविंस’ ने यह हमला किया है. यह समूह 2014 से अफगानिस्तान में सक्रिय है और देश में नए तालिबान शासकों के लिए बड़ी सुरक्षा चुनौतियां पेश कर रहा है. अफगानिस्तान में पिछले साल अगस्त में सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान ने पूर्वी अफगानिस्तान में आईएस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी.

यह भी पढ़ेंः

JMM के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- 'हेमंत सोरेन का पूजा सिंघल मामले से कोई लेना देना नहीं'

Jharkhand Politics: झारखंड सरकार में कांग्रेस विधायक नाराज, 14 मई को करेंगे आलाकमान से मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget