एक्सप्लोरर

ट्रंप को एक और झटका, उनके खिलाफ बोलने वालीं इल्हान उमर ने जीता चुनाव

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों की हार में अमेरिकी राज्य मिनेसोटा से ट्रंप के लिए सबसे बड़ी हार की खबर आई है. ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी इल्हान उमर की जीत, ट्रंप को सबसे ज्यादा चुभने वाली है.

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप के भारी विरोध और जांच के घेरे के बीच इल्हान उमर ने पांचवीं जीत दर्ज कर ट्रंप को करारा झटका दिया है. वे मिनेसोटा से एक बार फिर अमेरिकी कांग्रेस पहुंचेंगी.

इल्हान उमर ने ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार को बहुत भारी अंतर से हराया है. उमर को 76 फीसदी वोट मिले, जबकि ट्रंप की पार्टी के उम्मीदवार को महज 16 फीसदी वोट ही मिल सके.

इल्हान उमर की यह जीत कई मायनों में बेहद अहम है. एक तरफ जहां वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और उनके बयानों की मुखर आलोचक रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका राजनीतिक सफर लगातार विवादों और राजनीतिक हमलों के बीच आगे बढ़ा है. ट्रंप कई मौकों पर उन्हें निशाना बना चुके हैं.

ट्रंप प्रशासन ने करवाई लगातार जांच 

हाल ही में अमेरिकी प्रशासन की ओर से उनके खिलाफ आव्रजन संबंधी कथित अनियमितताओं की जांच भी शुरू हुई. अक्टूबर में वाशिंगटन स्थित उनके आवास पर संघीय एजेंटों ने छापेमारी की थी. इस दौरान उनका मोबाइल फोन, लैपटॉप और पासपोर्ट जब्त किए जाने की खबर सामने आई थी.

सोमालिया से अमेरिका की संसद तक सफर

सोमालिया में जन्मीं इल्हान उमर का अमेरिका तक का सफर भी काफी चर्चा में रहा है. गृहयुद्ध के कारण उनके परिवार को सोमालिया छोड़ना पड़ा था. शरणार्थी के रूप में अमेरिका पहुंचने के बाद उन्होंने राजनीति में अपनी पहचान बनाई है. 2018 में चुनाव जीतकर वह अमेरिकी कांग्रेस पहुंचीं और 2019 में उनका कार्यकाल शुरू हुआ. वह अमेरिकी कांग्रेस में पहुंचने वाली पहली सोमाली-अमेरिकी मुस्लिम महिलाओं में शामिल हैं.

ट्रंप की नीतियों की हार

यह सिर्फ एक सांसद की चुनावी जीत नहीं है, बल्कि ट्रंप प्रशासन की नीतियों की मुखर आलोचक और प्रगतिशील राजनीति की प्रमुख आवाज के रूप में इल्हान उमर की राजनीतिक स्थिति का भी संकेत है.

यह भी देखें:- US Midterm Elections Result: हार के बावजूद कहीं नहीं जाएंगे ट्रंप, क्या है VETO वाली लाल टोपी का संकेत

पत्रकारिता के क्षेत्र में 21 साल से सक्रिय हैं. साल 2004 में स्टार न्यूज़ से जुड़े और इस समय एबीपी न्यूज़ में इनपुट एडिटर हैं. इन्होंने असाइंमेंट हेड और फॉरवर्ड प्लानिंग के काम को अलग-अलग पदों पर रहने के साथ ही बतौर हेड बख़ूबी अंजाम दिया. साल 2022 में डिजिटल मीडिया से भी नाता जोड़ा. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
US Midterm Elections Result: हार के बावजूद कहीं नहीं जाएंगे ट्रंप, क्या है VETO वाली लाल टोपी का संकेत
हार के बावजूद कहीं नहीं जाएंगे ट्रंप, क्या है VETO वाली लाल टोपी का संकेत?
भारत पर जिसने 500 फीसदी टैरिफ लगाने का बनाया प्लान, US में चुनाव हार गई उसकी बहन
भारत पर जिसने 500 फीसदी टैरिफ लगाने का बनाया प्लान, US में चुनाव हार गई उसकी बहन
Advertisement

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
अंशुल कंबोज ने फेंका पिछले 21 साल का सबसे बढ़िया स्पेल, रच दिया इतिहास
अंशुल कंबोज ने फेंका पिछले 21 साल का सबसे बढ़िया स्पेल, रच दिया इतिहास
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget