एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी मूल के मेयर ने कर दी भविष्यवाणी, बता दिया की कौन सी दो टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलेंगी

लंदन के मेयर सादिक खान ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पाकिस्तान और इंग्लैंड के आमने-सामने होने की उम्मीद जताई है.

ICC Champions Trophy 2025: दुनियाभर में मौजूद क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक चलने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर टिकी हैं, वहीं लंदन के मेयर सादिक खान को इस टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान के आमने-सामने होने की उम्मीद है. सादिक खान ने जियो न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह एक शानदार चैंपियंस ट्रॉफी होगी. मैं हमेशा विजेता का समर्थन करता हूं, इसलिए मैं कभी हारता नहीं."

लंदन के मेयर सादिक खान ने यह भी कहा कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान के लिए लगभग तीन दशकों के बाद प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी करने का मौका है. उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपने प्यार को दर्शाते हुए इंग्लैंड और पाकिस्तान की चयन समितियों से मजाक में कहा कि अगर आप पाकिस्तान या इंग्लैंड के चयनकर्ता हैं तो मैं उपलब्ध हूं. मैं फ्री हूं, खेल सकता हूं. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज बाबर आजम फॉर्म में लौटेंगे और शानदार प्रदर्शन करेंगे.

मेयर सादिक खान की टीमों को लेकर राय
लंदन के मेयर सादिक खान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान समेत अन्य टीमों को लेकर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि भारत में इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. पाकिस्तान मौजूदा वक्त में संघर्ष कर रही है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को  सबसे मजबूत टीमों में से एक करार दिया है और आखिर में  दक्षिण अफ्रीका को एक  संतुलित टीम कहा और बताया कि ये टीम दूसरे खेमों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.

पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी पर विचार
सादिक खान ने इस बात पर भी निराशा व्यक्त की कि पिछले कुछ वर्षों में कई अंतरराष्ट्रीय टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से बचती रहीं. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय टीमें पाकिस्तान नहीं आ रही थीं. मुझे उम्मीद है कि यह ICC टूर्नामेंट सफल होगा. बता दें कि लंदन के मेयर ने हाल ही में ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट (BAT) के रात्रिभोज में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि अभिषेक बच्चन एक शानदार अभिनेता हैं. मैं चाहता हूं कि बॉलीवुड और पाकिस्तान के शोबिज उद्योग लंदन में फिल्में शूट करें. उन्होंने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की भी तारीफ की और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए चैरिटी में फंड जुटाने के लिए BAT का धन्यवाद किया.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने सीरिया में अल-कायदा आतंकियों के ठिकानों पर किया एयर स्ट्राइक, ट्रंप ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget