एक्सप्लोरर

इजरायल ने 18 साल की मेहनत, IDF ने भेजे अंडरकवर एजेंट्स! जानें हसन नसरल्लाह के मारे जाने की पूरी कहानी

Israel-Hezbollah: इजरायल ने भले हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को खत्म कर दिया हो, लेकिन इसके पीछे कई सालों की मेहनती छुपी हुई है. इसी की बदौलत बेंजामिन नेतन्याहू राहत की सांस ले रहे हैं.

Israel-Hezbollah Conflict History : इजरायल ने हिजबुल्लाह के शक्तिशाली नेता हसन नसरल्लाह को खत्म करके बहुत बड़ी सफलता हासिल की है. हालांकि, इजरायली डिफेंस फोर्स को ये कामयाबी एक दिन में नहीं मिली. इसके लिए इजरायल ने जासूसी एजेंसियों की मदद ली. जिसकी शुरुआत साल 2006 में हो गई थी.

नसरल्लाह को मारने के पहले इजरायल ने इसकी जानकारी अमेरिका को दी थी. हालांकि, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इससे साफ इंकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि ऐसा करने से क्षेत्रीय युद्ध शुरू हो जाएगा, लेकिन इजरायल को पता था कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो हिजबुल्लाह उनके लिए सिरदर्द साबित हो जाएगा.

नसरल्लाह संग उसकी बेटी और हिजबुल्लाह का कमांडर भी बने निशाना

अमेरिका के साथ जानकारी साझा करने के तुरंत बाद इजरायल ने बिना देर किए लेबनान में स्थित हिजबुल्लाह के मुख्यालय की चार मंजिला इमारत पर फाइटर जेट से 80 से अधिक बम गिराकर हसन नसरल्लाह को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, इजरायल ने इस बार अमेरिका को पहले हमले से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी. इसके साथ ही इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के कई और कमांडर को मौत की नींद सुला दिया, जिसमें नसरल्लाह की बेटी भी शामिल थी.

इजरायल को 18 साल के बाद मिली बड़ी कामयाबी
न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल को इस बात की जानकारी हो गई थी कि नसरल्लाह अपने कुछ शीर्ष लेफ्टिनेंटों से मिलने बेरूत में बने एक बंकर पहुंचा था. इसकी पुख्ता खबर हासिल करने के लिए इजरायल ने अपने खुफिया एजेंसी की मदद ली. जिसे वो सिर्फ इस काम के लिए साल 2006 से लगाए हुआ था.

इसका मतलब इजरायल को 18 साल के बाद हिजबुल्लाह के आतंक को खत्म करने में सफलता हासिल मिली. उन्हें ये भी पता था कि साल 2023 में हमास के खिलाफ जंग शुरू होने बाद हिजबुल्लाह उनपर हमला करेगा. उनकी बात सच साबित हुई और उत्तरी लेबनान की सीमा से आतंकियों ने हमास के समर्थन में कई हमले भी किए थे, लेकिन इस बार इजरायल को जोखिम नहीं लेना चाहता था. इस वजह से उन्होंने अमेरिका को कुछ बताए बिना ही अपनी गुप्त सूचना के आधार पर नसरल्लाह के ठिकानों पर मौत की बारिश कर दी.

कैसे की इजरायल ने हिजबुल्लाह को खत्म करने की तैयारी?
इजरायली खुफिया एजेंसी ने ईरान समर्थित आतंकवादी समूह के साथ 2006 के युद्ध के बाद हिजबुल्लाह के खिलाफ तमाम जानकारियों को जुटाने के लिए दिन-रात एक कर दिया. इसके लिए इजरायल ने पहले से ही दुनिया के सबसे अच्छे खुफिया जानकारी जुटाने वाले मोसाद को और मजबूत करने में कई साल बिताए.

इसके तहत इजरायल की सिग्नल इंटेलिजेंस एजेंसी यूनिट 8200 ने हिज़्बुल्लाह के सेल फोन और अन्य उपकरणों को बेहतर ढंग से रोकने के लिए अत्याधुनिक साइबर उपकरण बनाए. यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ाकू रैंकों के भीतर नई टीमें बनाई कि जिसे बहुमूल्य जानकारी तुरंत सैनिकों और वायुसेना तक पहुंचाई जाए.

ये भी पढ़ें: PM बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान को खुली चेतावनी, कहा- 'अगर कोई तुम्हें मारने उठे तो उसे खत्म कर दो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget