एक्सप्लोरर

1-1 टन के 85 बम और नसरल्लाह का काम तमाम! जानें क्या था इजरायल का ऑपरेशन New Order

Nasrallah Death: इजरायल ने हिजबुल्लाह के मुख्य नेता नरसल्लाह को मार गिराया है. वहीं, हिजबुल्लाह ने भी इसकी पुष्टि कर दी.

Israeli Operation New Order: इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने बेरूत के दक्षिणी उपनगर में सिलसिलेवार हमलों में हिजबुल्लाह के नेता सैयद हसन नसरल्लाह को मार गिराया. इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने लेबनान की राजधानी में हिजबुल्लाह के अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर को टारगेट किया था.

आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “हसन नसरल्लाह आतंकवाद फैलाने के लिए अब इस दुनिया में जिंदा नहीं है.” दि गार्जियन की रिपोर्ट में इजरायली सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इजराइली सुरक्षा कैबिनेट ने पहले नसरल्लाह को मारने का प्लान छोड़ दिया था, लेकिन जब यह पता चला कि कमांड कॉम्प्लेक्स में होने वाली एक बैठक में वो आने वाला है तो मारने की योजना को मंजूरी दे दी.

किस ऑपरेशन के तहत मारा गया नसरल्लाह?

आईडीएफ के पास इंटेलिजेंस इनपुट था कि नसरल्लाह कमांड कॉम्प्लेक्स में मौजदू है. इजरायली मीडिया की रिपोट्स में कहा गया है कि इस ऑपरेशन का नाम न्यू ऑर्डर रखा गया था और इसे अंजाम देने के लिए बंकर-बस्टिंग बमों से लैस F15I जेट विमानों के एक स्क्वाड्रन से दिया गया. इस हमले में नसरल्लाह के साथ-साथ उसकी बेटी भी मारी गई.

यह खबर सबसे पहले सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशानी ने एक्स पर एक संक्षिप्त पोस्ट में दी थी, जिसमें कहा गया था: “हसन नसरल्लाह मर चुका है.” इसके तुरंत बाद जारी एक बयान में, आईडीएफ ने कहा कि नसरल्लाह, हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे के कमांडर अली कार्की और बैठक में भाग लेने वाले अन्य कमांडरों के साथ मारा गया है.

बयान में कहा गया, “आईडीएफ और इजरायली सुरक्षा प्रतिष्ठान से सटीक खुफिया जानकारी मिलने के बाद, आईएएफ (इजरायली वायु सेना) के लड़ाकू विमानों ने हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के केंद्रीय मुख्यालय पर टारगेटेड हमला किया, जो बेरूत के दहिह इलाके में एक आवासीय इमारत के नीचे अंडरग्राउंड था.”

नरसल्लाह के मारे जाने का क्या होगा असर?

इजरायल ने पहले ही हिजबुल्लाह के नेतृत्व ढांचे को तहस-नहस कर दिया है. नसरल्लाह के चले जाने से ये मुद्दा और भी जटिल हो गया, क्योंकि इस ग्रुप को कई प्रमुख कमांडरों की हत्या और हाल ही में पेजर ब्लास्ट हमलों के बाद अपनी आंतरिक सुरक्षा के बारे में सवालों का सामना करना पड़ रहा है, जिसने पूरे लेबनान में समूह को हिलाकर रख दिया है.

हालांकि, नसरल्लाह के मारे जाने पर हिजबुल्लाह के पूरी तरह से खत्म होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन उनके हटाए जाने से निस्संदेह समूह का मनोबल गिरेगा और यह इजरायल के सैन्य प्रभुत्व का एक शक्तिशाली प्रतीक बन जाएगा.

ये भी पढ़ें: मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, इजरायली सेना का दावा- 'अब सिर्फ एक कमांडर बचा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget