एक्सप्लोरर

मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, इजरायली सेना का दावा- 'अब सिर्फ एक कमांडर बचा'

Israeli Attack On Hezbollah: नसरल्लाह की मौत के दावे के बाद IDF ने कहा कि जो भी इजरायल को धमकाएगा हमें पता है कि उस तक कैसे पहुंचना है. एक दिन पहले हिजुबल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला हुआ था.

Hezbollah Leader Hassan Nasrallah: इजरायल लगातार हिजबुल्लाह आतंकियों को निशाना बनाते हुए उनके ठिकानों पर एयर स्ट्राइक उसे तबाह कर रहा है. इस बीच इजरायल ने बड़ा दावा किया है कि हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह मारा गया. इजारयली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अब हसन नसरल्लाह दुनिया में आतंक नहीं फैला पाएगा. हसन नसरल्लाह 32 साल से संगठन को चीफ था.

एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह चीफ मारा गया

इजरायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नादाव शोशानी ने एक्स पर पोस्ट कर नसरल्लाह के मारे जाने की बात कही है. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सेना के प्रवक्ता डेविड अव्राहम ने बताया कि लेबनान की राजधानी बेरूत पर शुक्रवार (27 सितंबर 2024) को हुए एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह चीफ मारा गया. हसन नसरल्लाह को मारने वाले ऑपरेशन का नाम NEW ORDER था. नसरल्लाह की मौत के दावे के बाद इजरायली सेना ने कहा, "जो भी इजरायल को धमकाएगा हमें पता है कि उस तक कैसे पहुंचना है. ये हमारी क्षमता का अंत नहीं है."

एक दिन पहले हिजुबल्लाह हेडक्वार्टर पर हमला

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले हिजुबल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला किया था, जहां हसन नसरल्लाह भी मौजूद था. इजरायल की सेना लगातार बेरूत समते कई इलाकों में हमला कर रही है. आईडीएफ ने बेरूत के दहियाह शहर में रहने वाले लोगों को तुरंत इलाका खाली करने के लिए कहा है. IDF का कहना है कि हिजबुल्लाह इन जगहों का इस्तेमाल इजरायल पर हमला करने के लिए कर रहा है.

नसरल्लाह की बेटी की भी हुई मौत

इजरायली न्यूज चैनल के मुताबिक इस एयर स्ट्राइक में नसरल्लाह के अलावा उसकी बेटी जैनब की भी मौत हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस कमांडर सेंटर पर इजरायल ने हमला किया था, वहां नसरल्लाह की बेटी का शव मिला. इससे पहले शुक्रवार रात को इजरायल ने हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर मिसाइल दागा था, जिसमें 6 लोगों की मौत तो वहीं 90 लोग घायल हुए थे.

(ये डेवलपलिंग स्टोरी है)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget