एक्सप्लोरर

‘दुनिया में जहां भी हो, हथियार उठाओ और...’, हमास ने ट्रंप के गाजा प्लान के खिलाफ किससे की ये खतरनाक अपील?

Donald Trump's Gaza Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के कुछ दिन बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा प्लान को प्रस्तावित किया था. इसके तहत गाजा को खाली कर रिवेरा बनाने की ऐलान किया था.

Hamas appealed supporters against Trump : गाजा के सशस्त्र आतंकी संगठन हमास ने सोमवार (31 मार्च) को दुनियाभर में अपने समर्थकों का आह्वान किया है और उनसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान के खिलाफ हथियार उठाने की अपील की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान के तहत गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 2 मिलियन से ज्यादा फिलिस्तीनियों को पड़ोसी देश मिस्र और जॉर्डन में स्थानांतरित किया जाएगा.

हमास के अधिकारी ने समर्थकों से की अपील

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के एक सीनियर अधिकारी सामी अबू जुहरी ने बयान जारी किया है. अपने बयान में जुहरी ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह प्लान भुखमरी और नरसंहार के युक्त है. इसके खिलाफ जो कोई भी दुनिया के किसी भी हिस्से में अगर हथियार उठा सकता है तो वह जरूर उठाए और कार्रवाई करें.” जुहरी ने आगे कहा, “किसी भी विस्फोटक, गोली, चाकू या पत्थर से अपने आपको न रोकें. हर किसी को अपनी चुप्पी को तोड़ना चाहिए.”   

नेतन्याहू के ऑफर के बाद हमास ने की अपील

हमास के सीनियर अधिकारी अबू जुहरी ने यह अपील इजरायल के प्रधानमंत्री के ऑफर देने के एक दिन बाद की है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (30 मार्च) को गाजा युद्ध के आखिरी चरण के तहत हमास के नेताओं को गाजा छोड़ने का ऑफर दिया था. इसके अलावा नेतन्याहू ने इस बात की भी मांग की कि हमास को गाजा युद्ध के आखिर में अपने हथियार को छोड़ना होगा.

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, “इजरायल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित प्लान पर काम कर रहा है, जिसके तहत गाजावासियों को दूसरे देशों में स्थानांतरित किया जाएगा.”

गाजा की पूरी सुरक्षा का ध्यान रखेगा इजरायल- नेतन्याहू

नेतन्याहू ने आगे कहा, “इस युद्ध के बाद इजरायल गाजा की पूरी सुरक्षा का ध्यान रखेगा और डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान की पूरी तरह से लागू करेगा. जिसके तहत पहले गाजा में रहने वाले 2.4 मिलियन लोगों के सामूहिक विस्थापन की बात कही जा रही थी, हालांकि इसे बाद में वॉलेंटरी माइग्रेशन प्लान बताया जाने लगा.

पदभार संभालने के बाद ट्रंप ने गाजा प्लान किया था प्रस्तावित

20 जनवरी को अमेरिका का पदभार संभालने के कुछ दिनों के बाद ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा प्लान को प्रस्तावित किया था. जिसके तहत पूरे गाजा को खाली कर मिडिल ईस्ट का रिवेरा बनाने की घोषणा की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget