एक्सप्लोरर

मानव तस्करी की आशंका, 2 अरेस्ट, यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया में बिस्तर... फ्रांस में रोके गए विमान की पूरी डिटेल

विमान ने दुबई से निकारगुआ के लिए उड़ान भरी थी. इसमें 303 यात्री सवार हैं, जिनमें से ज्यादातर भारतीय हैं. ये सभी संभवता UAE में काम करते हैं. विमान को फ्रांस के वैट्री एयरपोर्ट पर खड़ा किया गया है.

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 303 भारतीय यात्रियों को लेकर निकारगुआ जा रहे एक विमान को फ्रांस में उतार लिया गया. मानव तस्करी की आशंका के चलते ये एक्शन लिया गया. फ्रांस की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फ्रांस की नेशनल एंटी-ऑर्गनाइज्ड क्राइम यूनिट JUNALCO ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है. जांच एजेंसी सभी यात्रियों से पूछताछ कर रही है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिट ने आगे की पूछताछ के लिए 2 लोगों को हिरासत में लिया है. इतना ही नहीं भारतीय दूतावास की टीम मौके पर पहुंच गई है. दूतावास का कहना है कि यात्रियों की भलाई और सुरक्षा अहम है. 

दरअसल, रोमानियाई कंपनी लीजेंड एयरलाइंस के A340 विमान ने दुबई से निकारगुआ के लिए उड़ान भरी थी. इसे पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित वैट्री एयरपोर्ट पर खड़ा किया गया है. वैट्री हवाई अड्डा ज्यादातर बजट एयरलाइनों को सेवा प्रदान करता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में ईंधन भरा जाना था. इसमें सवार 303 नागरिक संभवता UAE में काम करते हैं. तभी मानव तस्करी के शक में इसे रोक लिया गया.

वेटिंग एरिया में लगाए गए बिस्तर

फ्रांस पहुंचने के बाद यात्रियों को पहले विमान में ही रखा गया, लेकिन फिर बाहर निकालकर टर्मिनल भवन भेज दिया गया. पूरे एयरपोर्ट को पुलिस ने घेर लिया है. दरअसल, फ्रांस के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि विमान में सवार लोग मानव तस्करी के शिकार हो सकते हैं. यात्रियों को एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में भेजा गया, जहां रात में ठहरने के लिए बिस्तर की व्यवस्था की गई है. लीजेंड एयरलाइंस की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. 

भारतीय दूतावास के अधिकारी पहुंचे

इसी बीच भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं और फ्रांस के अधिकारियों के संपर्क में हैं. भारतीय दूतावास ने बताया, फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें बताया कि दुबई से निकारगुआ जा रही एक फ्लाइट को हिरासत में लिया गया. फ्लाइट में 303 लोग सवार हैं, जिनमें अधिकतर भारतीय मूल के नागरिक हैं. दूतावास की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. घटना की जांच की जा रही है. यात्रियों की भलाई और सुरक्षा महत्वपूर्ण है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget