एक्सप्लोरर

फ्रांस में भारतीयों को ले जा रही जिस फ्लाइट को रोका गया, उसमें 13 बच्चों के साथ नहीं हैं पैरेंट्स

France News: फ्रांस के अधिकारी ने बताया कि स्पेशल टीम मानव तस्करी को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. भारतीय दूतावास भी इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं.

Indian Plan in France: निकारागुआ जा रहे एक विमान को फ्रांस के अधिकारियों ने पेरिस हवाई अड्डे पर मानव तस्करी के शक पर रोक लिया. इस विमान में 303 भारतीय सवार हैं. इसी के साथ पेरिस स्थित भारतीय दूतावास को अपने नागरिकों तक राजनयिक पहुंच मिल गई है. स्थानीय मीडिया ने फ्रांसीसी अधिकारियों के हवाले से शनिवार को खबर दी कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से यात्रियों को लेकर यह विमान निकारगुआ जा रहा था. 

फ्रांसीसी सरकार के साथ चल रही बात

फ्रांस में भारतीय दूतावास की ओर से एक्स पर जानकारी दी गई कि वर्तमान में पेरिस से 150 किमी पूर्व वैट्री हवाई अड्डे पर फंसे भारतीयों की समस्याओं के समाधान के लिए फ्रांसीसी सरकार के साथ बातचीत चल रही है. फ्रांसीसी अधिकारियों ने मानव तस्करी के संदेह में गुरुवार को मार्ने स्थित शैलन्स वैट्री हवाई अड्डे पर रोक लिया.

इससे पहले फ्रांस में स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें सूचित किया कि दुबई से निकारागुआ जा रहा विमान जिसमें 303 भारतीय लोग हैं, उन्हें एक फ्रांसीसी हवाई अड्डे पर विमान के रोक दिया गया है. दूतावास की टीम वहां पहुंच चुकी है. हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, साथ ही यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहे हैं.’’'

विमान मे बिना अभिभावक के कई नाबालिग सवार

मार्ने विभाग की नागरिक सुरक्षा इकाई ने शनिवार (23 दिसंबर) को कहा कि विमान में 13 नाबालिग ऐसे हैं, जिनके साथ कोई अभिभावक नहीं है. साथ में कुछ अन्य नाबालिग भी सवार हैं, जिनकी उम्र 21 महीने से 17 साल के बीच है. पेरिस अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि स्पेशल टीम विमान में सवार सभी यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं और दो लोगों को आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है.  

अवैध रूप से अमेरिका में घुसने का शक

मार्ने प्रीफेक्चर के अधिकारी ने बताया कि रोमानियाई कंपनी लीजेंड एयरलाइंस का ए340 विमान गुरुवार को उतरने के बाद वैट्री हवाई अड्डे पर खड़ा रहा. अधिकारी ने बताया कि विमान में ईंधन भरा जाना था और इसमें सवार 303 यात्री, संभवतः संयुक्त अरब अमीरात में काम करते हैं. खबरों के मुताबिक, भारतीय यात्रियों ने मध्य अमेरिका पहुंचने के लिए इस यात्रा की योजना बनाई होगी, जहां से वे अवैध रूप से अमेरिका या कनाडा में प्रवेश करने का प्रयास कर सकते थे. 

टर्मिनल भवन में रुके हैं सभी यात्री

फ्रांस पहुंचने के बाद यात्रियों को पहले विमान में रखा गया, लेकिन फिर बाहर निकालकर टर्मिनल भवन भेज दिया गया. पूरे हवाई अड्डे को पुलिस ने घेर लिया गया है. खबर के अनुसार, अभियोजक कार्यालय ने कहा कि सूचना मिली थी कि विमान में सवार लोग मानव तस्करी के शिकार हो सकते हैं.

गुरुवार को विमान में सवार लोगो के लिए रात भर ठहरने के लिए बिस्तर की व्यवस्था की गई. लीजेंड एयरलाइंस ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. कंपनी की वकील लिलियाना बाकायोको ने तस्करी में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया.

ये भी पढ़ें: 'सबको काउंसलर एक्सेस दिया', फ्रांस में भारतीयों से भरे प्लेन की तलाशी लेने पर बोला विदेश मंत्रालय, जानें बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget