एक्सप्लोरर

'सबको काउंसलर एक्सेस दिया', फ्रांस में भारतीयों से भरे प्लेन की तलाशी लेने पर बोला विदेश मंत्रालय, जानें बड़ी बातें

France Counsellor Access: फ्रांसीसी स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट किया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर ह्यूमन ट्रैफिंकिंग के संदेह में इस विमान को उतार लिया गया है.

Indian Plan in France: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 303 भारतीय यात्रियों को लेकर निकारगुआ जा रहे एक विमान को “मानव तस्करी” के संदेह में फ्रांस में उतार लिया गया. स्थानीय मीडिया ने फ्रांसीसी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी. ‘ली मोंडे’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार राष्ट्र विरोधी-संगठित अपराध इकाई जेयूएनएएलसीओ ने जांच अपने हाथ में ली है.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा, फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें बताया, 'दुबई से निकारागुआ जा रहे एक विमान में 303 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर भारतीय मूल के लोग थे, जिन्हें फ्रांसीसी हवाई अड्डे पर तकनीकी रुकावट के कारण हिरासत में लिया गया था. दूतावास की टीम पहुंच गई है और काउंसलर एक्सेस प्राप्त कर लिया है. हम स्थिति की जांच कर रहे हैं, यात्रियों की भलाई भी सुनिश्चित कर रहे हैं.

क्या बोले फ्रांसीसी अधिकारी?
पेरिस अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विशेष जांचकर्ता विमान में सवार सभी यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं और दो लोगों को आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि रोमानियाई कंपनी ‘लीजेंड एयरलाइंस’ का ए340 विमान बृहस्पतिवार को 'उतरने के बाद वैट्री हवाई अड्डे पर खड़ा रहा.

पूरे हवाई अड्डे को पुलिस ने घेर लिया
पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित वैट्री हवाई अड्डे पर से ज्यादातर वाणिज्यिक विमानों का संचालन होता है. समाचार पत्र की खबर में कहा गया है कि अधिकारी ने बताया कि विमान में ईंधन भरा जाना था और उसमें सवार 303 भारतीय नागरिक संभवतः संयुक्त अरब अमीरात में काम करते हैं. फ्रांस पहुंचने के बाद यात्रियों को पहले विमान में रखा गया, लेकिन फिर बाहर निकालकर टर्मिनल भवन भेज दिया गया. पूरे हवाईअड्डे को पुलिस ने घेर लिया है.

विदेश मंत्रालय ने दिया काउंसलर एक्सेस
खबर के अनुसार अभियोजक कार्यालय ने कहा कि सूचना मिली थी कि विमान में सवार लोग मानव तस्करी के शिकार हो सकते हैं. अंततः यात्रियों को हवाई अड्डे के मुख्य हॉल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां बृहस्पतिवार को उनके रात भर ठहरने के लिए बिस्तर की व्यवस्था की गई है. एक विशेष फ्रांसीसी संगठित अपराध इकाई के जांचकर्ता मामले की जांच कर हैं. ‘लीजेंड एयरलाइंस’ ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget