एक्सप्लोरर

France Liquor: इतनी बन गई शराब कि नष्ट करने के लिए भी इस देश को खर्च करने पड़ेंगे 200 मिलियन यूरो, जानें पूरी बात

France: एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त फ्रांस के प्रमुख शराब उत्पादक क्षेत्र बोर्ड कई मुद्दों से निपट रहे हैं, जिनमें ग्राहकों की आदतों में बदलाव और नए लाइफ रूटीन में आए बदलाव ने संकट खड़ा कर दिया है.

France Govt To Destroy Liquor: यूरोपीय देश फ्रांस अतिरिक्त शराब को नष्ट करने के लिए लाखों यूरो खर्च करने वाला है. बता दें कि यूरोपीय देश अपनी बढ़िया वाइन के लिए दुनियाभर में मशहूर है. हालांकि यूरोपीय देश अब अत्यधिक उत्पादन की समस्या से जूझ रहा है. यूरोपीय संघ ने पहले फ्रांस को अपनी शराब को नष्ट करने के लिए €160 मिलियन (लगभग 14 अरब रुपये) की धनराशि आवंटित की थी. 

AFP की रिपोर्ट के अनुसार फंड को बढ़ाते हुए फ्रांसीसी सरकार ने अतिरिक्त शराब को नष्ट करने और उत्पादकों का समर्थन करने के लिए कुल €200 मिलियन (लगभग 17 अरब रुपये) खर्च करने का फैसला किया है. 

शराब पर कोविड-19 महामारी का असर
रिपोर्ट के मुताबिक, इस वक्त फ्रांस के प्रमुख शराब उत्पादक क्षेत्र बोर्ड कई मुद्दों से निपट रहे हैं, जिनमें ग्राहकों की आदतों में बदलाव और नए लाइफ रूटीन में आए बदलाव ने संकट खड़ा कर दिया है. कोविड-19 महामारी का असर भी वाइन उद्योग की मुश्किलें बढ़ा रहा है. दुनियाभर में रेस्तरां और बार के बंद होने के कारण शराब की बिक्री में भारी गिरावट आई है.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि यूरोप में इस साल शराब की खपत में भारी कमी आई है. इनमें इटली 7 फीसदी, स्पेन 10 फीसदी, फ्रांस 15 फीसदी, जर्मनी 22 फीसदी और पुर्तगाल में 34 फीसदी की कमी आई है. हालांकि, इस अवधि में यूरोपीय संघ ब्लॉक में शराब का उत्पादन 4 फीसदी बढ़ गया.

शराब की खपत में 25 फीसदी की गिरावट
स्टेटिस्टा के अनुसार, फ्रांस में 2005 और 2021 के बीच शराब की खपत में 25 फीसदी की गिरावट देखी गई है, जबकि फ्रांस में वाइन की मांग गिर गई है. इसके पीछे की मुख्य वजह ये है कि ग्राहक दूसरे तरह के लिक्विड ड्रिंक जैसे नन-अल्कोहल ड्रिंक और क्राफ्ट बियर पर पैसे खर्च कर रहे हैं. द गार्जियन ने पिछले साल रिपोर्ट दी थी कि फ्रांस ग्लोबल लेवर पर नन-अल्कोहल ड्रिंक के मामलों में सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है.

यूके की IWSR ड्रिंक्स मार्केट एनालिसिस की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में लगभग 14 फीसदी उपभोक्ताओं ने कहा कि वे वाइन और शराब से परहेज कर रहे हैं, जबकि इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 20 फीसदी हो गया.

ये भी पढ़ें: Indian-Origin Man Jailed: भारतीय मूल के शख्स को ब्रिटेन में हुई 12 साल की जेल, जानें ऐसा क्या किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget