एक्सप्लोरर

California: कैलिफोर्निया के लक्जरी स्टोर में एक साथ घुसे 30 नकाबपोश लोग, ले उड़े तीन लाख डॉलर का कीमती सामान

Flash Mob Burglary In California: कैलीफोर्निया स्थित एक लक्जरी डिज़ाइनर स्टोर में अलग तरह की चोरी सामने आयी है, जिसे पुलिस ने फ्लैश मॉब' का नाम दिया है.

Flash Mob Burglary: अमेरिका के कैलीफोर्निया स्थित एक लक्जरी डिजाइनर स्टोर में चोरी की घटना सामने आई है. इस घटना को करीब 30 संदिग्धों ने अंजाम दिया है. पुलिस इसे 'फ्लैश मॉब' चोरी बता रही है. पुलिस की मुताबिक, चोरों ने जिस स्टोर को निशाना बनाया है उसका नाम यवेस सेंट लॉरेंट स्टोर है. 

मीडिया रिपोर्ट में अनुसार, जिस स्टोर में चोरी हुई है, वह डाउनटाउन लॉस एंजिल्स के निकट स्थित है. यहां हमला करने वालों संदिग्धों में से कुछ वाहन से आये थे तो कुछ पैदल आये थे. जिन्हें कुछ मिनट के अंदर पूरे स्टोर को लूट लिया. जिसके बाद अफरा तफरी के बीच वे भागने में सफल रहे. पुलिस के मुताबिक, इस लूटपाट से स्टोर को करीब 300,000 डॉलर का अनुमानित नुकसान हुआ है. स्थानीय लोग इस तरह की चोरी को लूट बता रहे हैं, साथ ही पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. 

पुलिस ने कहा 'फ्लैश मॉब' चोरी 

आसपास खड़े लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में अराजक दृश्य देखने को मिल रहा है, जिसमें कई नकाबपोश लोग चोरी के सामान और हथियारों के साथ दुकान से हड़बड़ी में बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने इसे 'फ्लैश मॉब' चोरी का नाम दिया है. दरअसल, 'फ्लैश मॉब'  चोरी के दौरान एक समूह किसी भी जगह पर हमला करता है कर्मचारियों पर कब्ज़ा कर लेता है. इसके बाद जमकर लूटपाट मचाता है. 

अपराधी जल्द गिरफ्त में होने: पुलिस 

ग्लेनडेल पुलिस प्रमुख मैनुअल सिड ने कहा कि पुलिस विभाग अपराधियों को न्याय के कटघरे में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. हम संदिग्धों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. पुलिस प्रमुख ने बताया कि घटना के जवाब में, ग्लेनडेल शहर के आसपास क  क्षेत्रों में पुलिस के जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है.  वहीं, इस घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान के लिए जानकारी देने वाले को रियल एस्टेट कंपनी कारुसो ने 50,000 डॉलर तक का इनाम देने की पेशकश की है. 

ये भी पढ़ें: Colombia Plane Crash: प्लेन क्रैश में जिंदा बचे पिता पर यौन शोषण का आरोप, सौतेली बेटी के साथ करता था गलत काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget