एक्सप्लोरर

US Shooting:अमेरिका के फिर गोलीबारी, घर के अंदर 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

America Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटना सामने आई है. यहां एक घर में पांच लोगों की मौत हो गई है जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार है. 

US Shooting: अमेरिका में एक बार फिर भीषण गोलीबारी हुई है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. घटना टेक्सास के क्लीवलैंड में हुई है. जहां एक परिवार को निशाना बनाया गया है. पुलिस के अनुसार, गोलीबारी शुक्रवार देर रात को हुई. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बंदूकधारी पड़ोसी यार्ड में अपनी एआर -15 बंदूक से फायरिंग कर रहा था, जब पीड़ितों ने उसे रुकने के लिए कहा, क्योंकि वे बच्चे को सुलाने की कोशिश कर रहे थे. बस इसी बात पर बंदूकधारी भड़क गया. इसके बाद उसने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अधिकारियों ने कहा कि शख्स राइफल लेकर निकला और अपने पड़ोसियों को गोली मारना शुरू कर दिया. 

घर में थे 10 लोग मौजूद

सैन जैसिंटो काउंटी शेरिफ के अधिकारियों को क्लीवलैंड से लगभग रात 11:31 बजे घटना के संबंध में कॉल आया. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि कई लोगों को गोलियां मारी गई थीं. उनमें से कुछ की मौत भी हो चुकी थी. सैन जैसिंटो काउंटी के शेरिफ ग्रेग कैपर्स के अनुसार घर में 10 लोग मौजूद थे. मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष है. साथ ही एक बच्चा भी गोलीबारी का शिकार हुआ है. केपर्स ने कहा कि पीड़ितों की उम्र 8 से 40 साल के बीच थी. इस हमले में घर के अंदर एक 8 वर्षीय बच्चे और चार अन्य लोगों की मौत हो गई है. 

मेक्सिको का रहने वाला था आरोपी 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने गोलीबारी करने वाले के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर ली है. प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आरोपी मेक्सिको का रहने वाला है. अभी आरोपी फरार है. जब तक आदमी पकड़ा नहीं जाता, तब तक घर के लोगों को अंदर रहने के लिए कहा गया है.

इससे पहले अमेरिका के यूटा में गोलीबारी की घटना देखने को मिली थी, जब आठ लोगों की मौत हुई थी. तब भी पांच बच्चों को हमलावरों ने शिकार बनाया था. इससे पहले भी अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटना देखने को मिलती रही हैं. 

ये भी पढ़ें: US: मजाक में लड़कों ने बजा दी डोर बेल, अमेरिका में भारतीय शख्स ने कर डाली हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget