एक्सप्लोरर

US: मजाक में लड़कों ने बजा दी डोर बेल, अमेरिका में भारतीय शख्स ने कर डाली हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Trending News: अमेरिका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति तीन लड़कों की जानबूझ कर हत्या करने के मामले में दोषी पाया गया है, उसने अपने घर में दरवाजे की घंटी बजाने वालों के साथ ऐसा किया है.

America: अमेरिका में भारतीय मूल के एक शख्स को जानबूझ कर तीन नाबालिगों की हत्या करने का षी पाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोषी व्यक्ति ने सिर्फ इस बात पर तीन किशोरों को मार डाला क्योंकि उन्होंने उस शख्स के घर की घंटी बजा दी थी. 

दरअसल, अनुराग चंद्रा नाम के भारतीय शख्स के घर 2020 में कुछ शरारती लड़कों ने डोर बेल बजा दी थी. इस बात पर उसने तीन नाबालिगों को कार से टक्कर मार कर मौत की नींद सुला दी. एनबीसी न्यूज के अनुसार, कार से टक्कर के बाद तीन लड़कों की मौत हो गई, जिनकी उम्र महज सोलह साल थी. वहीं इस घटना में कुछ दो किशोर घायल भी हुए. 

मकसद हत्या करना नहीं था

कोर्ट में भारतीय मूल के दोषी शख्स ने खुद स्वीकार किया कि घटना वाले दिन मैं बहुत नशे में था, तब मैंने बारह बियर पी थी. टक्कर से पहले मैं 99 मील प्रति घंटे (159 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. हालांकि मेरा मकसद उन्हें मारना नहीं बल्कि सबक सिखाना था. दोषी शख्स ने इस बात को भी स्वीकार किया कि वह अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित था. घर की घंटी बजाने वालों के लिए मेरे मन में गुस्सा भरा हुआ था. इस वजह से उसने लड़कों का पीछा किया लेकिन एन वक्त पर गाड़ी का ब्रेक नहीं लग पाया और यह हादसा हो गया.  

2020 हुई थी घटना 

कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान रिवरसाइड काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी माइक हेस्ट्रिन ने कहा कि इन युवकों की हत्या हमारे समुदाय के लिए एक भयानक और मूर्खतापूर्ण त्रासदी थी. इस तरह का पागलपन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. यह जानबूझ कर की गई हत्या है. बता दें कि यह घटना 19 जनवरी, 2020 हुई थी. 

अनुराग चंद्रा की टक्कर के बाद भी बच निकले सर्जियो कैम्पुसानो ने एनबीसी न्यूज को बताया कि हमने बस मजाक में डोर बेल बजा दी थी. हमें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह मजाक हम लोगों के लिए जानलेवा साबित होगा. कार की टक्कर इतनी तेज थी कि हमें कुछ भी याद नहीं. 

ये भी पढ़ें: Afghanistan: अफगान महिलाओं ने किया प्रदर्शन, अन्य देशों से तालिबान शासन को मान्यता नहीं देने के लिए की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget