एक्सप्लोरर

जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल

जर्मनी के बोचुम शहर में रिहायशी इमारत में आग लगने से 3 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हुए हैं. मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है.

जर्मनी के बोचुम शहर में एक रिहायशी इमारत में लगी आग में 3 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. इस घटना में 5 अन्य लोग घायल हुए हैं. आग मंगलवार सुबह हॉफस्टेड इलाके की एक इमारत में लगी थी. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं. तीनों की उम्र 25 से 27 साल के बीच थी.

जर्मन मीडिया के मुताबिक, इस मामले में उसी इमारत में रहने वाले 41 वर्षीय रोमानियाई नागरिक को मामले में गिरफ्तार किया गया है. जांच अधिकारियों को शक है कि आग जानबूझकर लगाई गई है. हालांकि, आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चला है.

मृतकों में 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल

जर्मन पब्लिक ब्रॉडकास्टर WDR ने पुलिस के हवाले से बताया कि आग में जान गंवाने वालों में 25 और 27 साल की दो महिलाएं और 26 साल का एक पुरुष शामिल है. तीनों भारतीय नागरिक थे. घटना में घायल हुए 5  लोगों को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हत्या के शक में रोमानियाई नागरिक गिरफ्तार

जर्मन समाचार चैनल n-tv की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने 41 वर्षीय रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है. वह भी उसी इमारत में रहता था, जहां आग लगी थी. पुलिस की हत्या से जुड़े मामलों की जांच करने वाली टीम उससे पूछताछ कर रही है. जांच अधिकारियों ने तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका को खारिज किया है. उन्हें शक है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी. हालांकि, अभी यह साबित नहीं हुआ है कि आग किसी ने जानबूझकर लगाई थी. मामले की जांच जारी है.

सुबह करीब 4:15 बजे लगी थी आग

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय समय करीब 4:15 बजे आपातकालीन सेवाओं को आग लगने की सूचना मिली. आग बोचुम के हॉफस्टेड जिले में कई परिवारों के रहने वाली एक इमारत में लगी थी. दमकलकर्मी जब मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरी इमारत में फैल चुकी थी. सीढ़ियों पर धुआं और तेज लपटें होने के कारण राहतकर्मियों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में मुश्किल हुई.

दमकलकर्मियों ने कई लोगों की जान बचाई

दमकलकर्मियों ने कम से कम 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. दो लोगों को ऊंचाई तक पहुंचने वाली दमकल की सीढ़ी से, दो को पोर्टेबल सीढ़ियों की मदद से बचाया गया. वहीं, एक व्यक्ति को सुरक्षा गद्दे पर कूदकर बाहर आने में मदद की गई. दमकलकर्मियों को इमारत की दूसरी मंजिल पर एक अपार्टमेंट में तीन भारतीय नागरिक मृत मिले. धुएं के कारण घायल हुए पांच लोगों को बोचुम के अस्पतालों में ले जाया गया.

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget