एक्सप्लोरर

SpaceX स्टारशिप रॉकेट की टेस्ट फ्लाइट फेल! टुकड़े-टुकड़े होकर मलबे में हुआ तब्दील, मस्क ने क्या कहा

Elon Musk Spacex: स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट अपनी सातवीं टेस्ट फ्लाइट के दौरान असफल रहा. रॉकेट का ऊपरी हिस्सा टूटकर मेक्सिको की खाड़ी में गिरा.

Elon Musk Spacex: स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट की सातवीं टेस्ट फ्लाइट गुरुवार (16 जनवरी) को फेल हो गई. ये उड़ान टेक्सास के ब्राउन्सविले के पास स्टारबेस लॉन्च साइट से भरी गई थी. हालांकि, महज नौ मिनट बाद ही रॉकेट का स्पेसएक्स से संपर्क टूट गया, जिसके बाद रॉकेट का ऊपरी हिस्सा मेक्सिको की खाड़ी में जाकर बिखर गया.
 
रॉकेट फेलियर होने पर स्पेसएक्स ने कहा कि यह 'रैपिड अनशेड्यूल्ड डिसअसेंबली' का शिकार हुआ, जिसका मतलब है कि रॉकेट तेजी से टुकड़े-टुकड़े हो गया. एलन मस्क ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा, "सफलता अनिश्चित है लेकिन मनोरंजन की गारंटी है."

स्टारशिप का महत्व और मिशन
स्टारशिप स्पेसएक्स का अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है, जिसकी लंबाई 400 फीट है. यह रॉकेट चंद्रमा और मंगल पर मानव मिशन के लिए डिजाइन किया गया है. नासा के आर्टेमिस III मिशन के लिए स्पेसएक्स के इस रॉकेट को चुना गया था, जो 2027 में चांद पर स्पेस यात्रियों को ले जाने वाला है.

रॉकेट में कोई व्यक्ति सवार नहीं था
इस परीक्षण उड़ान में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था. स्पेसएक्स ने स्पष्ट किया कि स्टारशिप अभी भी परीक्षण के दौर में है और इसका इस्तेमाल भविष्य के मिशनों के लिए किया जाएगा. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इस असफल मिशन की जांच शुरू कर दी है. FAA ने कहा है कि वे जांच के बाद इस घटना पर एक बयान जारी करेंगे.

रॉकेट की उड़ान योजना
स्टारशिप रॉकेट को मेक्सिको की खाड़ी और युकाटन प्रायद्वीप के ऊपर से उड़ते हुए अटलांटिक महासागर के पार जाना था. इसके बाद इसे हिंद महासागर में उतरना था. हालांकि, रॉकेट अपनी प्लान पर खरा नहीं उतर पाया और ब्लास्ट कर गया.

स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट की असफलता
स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट की यह असफलता न केवल तकनीकी चुनौतियों को उजागर करती है, बल्कि भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए महत्वपूर्ण सबक भी है. स्टारशिप की अगली परीक्षण उड़ानों के लिए स्पेसएक्स को इन चुनौतियों से उबरना होगा. नासा के आर्टेमिस III मिशन के लिए यह रॉकेट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, इसलिए इसके सफल परीक्षणों की उम्मीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें: क्या सच में ईरान की जेल में बंद जर्नलिस्ट सेसिलिया साला को एलन मस्क ने कराया रिहा, किसके दावे से मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget