एक्सप्लोरर

क्या सच में ईरान की जेल में बंद जर्नलिस्ट सेसिलिया साला को एलन मस्क ने कराया रिहा, किसके दावे से मचा हड़कंप

इटैलियन जर्नलिस्ट सेसिलिया साला की ईरान से रिहाई में एलन मस्क की भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. ईरान ने मस्क की भूमिका से इनकार किया, जबकि अन्य अधिकारियों ने इसे स्वीकार किया है.

Elon Musk Connection With Italian Journalist: इटैलियन पत्रकार सेसिलिया साला को दिसंबर 2024 में ईरान में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि उन्हें काफी लंबे समय तक जेल की हवा खानी पड़ सकती है.हालांकि, इस बीच जनवरी 2025 में उनकी रिहाई ने कई सवाल खड़े किए हैं. खासकर उनके बॉयफ्रेंड ने एलन मस्क से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद मस्क की कथित भूमिका ने मीडिया और राजनयिक हलकों में चर्चा को बढ़ावा दिया है.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने ईरान के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत अमीर सईद इरवानी से संपर्क किया था, जिससे सेसिलिया साला की रिहाई में मदद मिली. इस बीच मस्क के सहयोगी एंड्रिया स्ट्रोपा ने मस्क को सेसिलिया साला की मदद के लिए एक अनुरोध भेजा था. रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल कर सेसिलिया साला की रिहाई में भूमिका निभाई.

ईरान और इटली के बीच संभावित बैकचैनल डील
सेसिलिया साला की रिहाई इटली की तरफ से एक ईरानी इंजीनियर मोहम्मद अबेदिनी नजफाबादी की रिहाई के साथ हुई, जो अमेरिकी बेस पर हमले में मिलीशिया की मदद के आरोप में वॉन्टेड थे. इस अदला-बदली से जुड़ी बैकचैनल डील की संभावना को मजबूत किया, जिससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत की झलक मिलती है.

ईरान और बाइडेन प्रशासन की प्रतिक्रिया
ईरान के विदेश मंत्रालय ने मस्क की भूमिका को मीडिया की कल्पना बताया है. वहीं, बाइडेन प्रशासन ने इस अदला-बदली की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि उन्हें न तो सलाह दिया गया और न ही कोई जानकारी दी गई थी. मामले पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने इसे पूरी तरह से इटली का फैसला बताया.

जॉर्जिया मेलोनी और मस्क की भूमिका पर प्रतिक्रिया
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मस्क की भूमिका की पुष्टि नहीं की. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, "अगर उनकी कोई भूमिका थी तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है."

 रिहाई में एलन मस्क की भूमिका
सेसिलिया साला की रिहाई में एलन मस्क की कथित भूमिका ने राजनयिक हलकों में बहस को तेज कर दिया है. हालांकि ईरान ने मस्क की भूमिका से इनकार किया है, लेकिन अन्य अधिकारियों के बयानों ने इस मुद्दे को और जटिल बना दिया है. यह घटना वैश्विक कूटनीति और व्यक्तिगत प्रभाव की सीमाओं को उजागर करती है.

ये भी पढ़ें: क्या ईरान ने की थी डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश? राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पहली बार दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
'काट देंगे इंटरनेट केबल...', ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी
'काट देंगे इंटरनेट केबल...', ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी
फ्रांस में फिर प्रोटेस्ट, हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
फ्रांस में फिर प्रोटेस्ट, हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार
हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget