एक्सप्लोरर

नाजी सैल्यूट विवाद: जर्मनी में एलन मस्क की कंपनी पर दिखी 'हेल टेस्ला' की तस्वीर, जानें किसने किया ये कारनामा

Elon Musk Nazi salute controversy: नाजी सैल्यूट विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की फैक्ट्री के ऊपर हेल टेस्ला और मस्क की विवादित नाजी सैल्यूट वाली तस्वीर को प्रदर्शित किया गया है.

Elon Musk Nazi salute controversy: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एलन मस्क की ओर से की गई एक हरकत ने भारी विवाद खड़ा कर दिया है. उनकी कथित "नाजी सलामी" के चलते दुनियाभर में उनकी आलोचना हो रही है. मामला तब और बढ़ गया जब मस्क की कंपनी टेस्ला के फैक्ट्री पर "हेल टेस्ला" के साथ उनकी सलामी देती हुई तस्वीर प्रदर्शित की गई.

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के दौरान मस्क ने अपने हाथ को नाजी सलामी की मुद्रा में उठाया, जिसके बाद भारी बवाल हुआ. उन्होंने दो बार "मेरा दिल आपके साथ है" कहते हुए हाथ उठाया. कई लोगों ने इसे हिटलर के समर्थन का प्रतीक माना, हालांकि मस्क ने इस आरोप को खारिज करते हुए इसे "बचकाना" कहा था.

हेल टेस्ला तस्वीर पर बढ़ा विवाद
जर्मनी में टेस्ला की फैक्ट्री पर 'हेल टेस्ला' की तस्वीर प्रदर्शित की गई. "हेल" शब्द का प्रयोग नाजियों की ओर से "हेल हिटलर" के लिए किया जाता था, जिससे इस तस्वीर को नाजी प्रतीकवाद से जोड़ा गया. इस हरकत की दुनिया भर में आलोचना हो रही है, बता दें कि मस्क ने इन आरोपों को "राजनीतिक और गंदी चाल" कहा था. उन्होंने दावा किया कि उनका हावभाव खुशी और उत्साह का इजहार था, न कि किसी तानाशाह का समर्थन. मस्क ने आलोचकों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह विवाद उनकी छवि खराब करने का प्रयास है.

किसने जिम्मेदारी ली?
लेड बाय डोनकीज और सेंटर फॉर पॉलिटिकल ब्यूटी ने इंस्टाग्राम पर इस प्रदर्शन का वीडियो पोस्ट करते हुए इसे टेस्ला और मस्क के खिलाफ एक राजनीतिक हमला करार दिया. पहले घटना को खारिज किया गया, लेकिन बाद में इसे गंभीर मानते हुए जांच शुरू की गई. यह मामला अब फ्रैंकफर्ट (पूर्व) के गवर्नमेंट प्रॉसिक्यूटर ऑफिस के पास है.

नाजी प्रतीकों पर जर्मन कानून 
जर्मनी में नाजी सलामी, स्वस्तिक, या हेल हिटलर जैसे नारों का उपयोग करना सख्त गैरकानूनी है. इस कानून का उल्लंघन भड़काऊ गतिविधि के रूप में देखा जाता है. ऐसा करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है. गंभीर मामलों में यह तीन साल की कैद तक हो सकती है. हालांकि यहां पर 'हेल हिटलर' के तर्ज पर 'हेल टेस्ला' का इस्तेमाल किया गया है. अब देखना होगा इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है.

यह भी पढ़ें- US Birthright Citizenship: अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलती रहेगी नागरिकता, ट्रंप के फैसले पर क्यों अमेरिकी जज ने लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: 'अगले हफ्ते ईरान पर करेंगे बड़ा हमला', ट्रंप की धमकी, सऊदी ने तेहरान के 28 ड्रोन किए तबाह
Live: 'अगले हफ्ते ईरान पर करेंगे बड़ा हमला', ट्रंप की धमकी, सऊदी ने तेहरान के 28 ड्रोन किए तबाह
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजई ने की पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा, की दुश्मनी खत्म करने की अपील
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजई ने की पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा, की दुश्मनी खत्म करने की अपील
दुबई में जोरदार धमाके! बुर्ज खलीफा के पीछे उड़ता काला धुआं, इमारतें हिलीं, कोई घायल नहीं
दुबई में जोरदार धमाके! बुर्ज खलीफा के पीछे उड़ता काला धुआं, इमारतें हिलीं, कोई घायल नहीं
इराक में क्रैश हुआ अमेरिका का KC-135 विमान, चार सैनिकों की मौत
इराक में क्रैश हुआ अमेरिका का KC-135 विमान, चार सैनिकों की मौत

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Gulf Countries Fertility Rate: किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Embed widget