एक्सप्लोरर

एलन मस्क से क्यों भिड़ गए भारतीय अमेरिकी कारोबारी विनोद खोसला, जानें क्या है विवाद?

Elon Musk California land dispute: एलन मस्क ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें समुद्र तट पर एक बोर्ड दिखाया गया था जिस पर लिखा था, "नो प्लेब्स अलाउड. प्रॉपर्टी ऑफ विनोद खोसला".

Elon Musk-Vinod Khosla California land dispute: भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी विनोद खोसला और अरबपति एलन मस्क के बीच कैलिफोर्निया में समुद्र तट पर एक जमीन विवाद और एक कथित रूप से बदली गई तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस हुई. विवाद की शुरुआत तब हुई जब मस्क ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें समुद्र तट पर एक बोर्ड दिखाया गया था जिस पर लिखा था, "नो प्लेब्स अलाउड. प्रॉपर्टी ऑफ विनोद खोसला".

यह तस्वीर उस 16 साल लंबे कानूनी विवाद का संदर्भ थी जिसमें खोसला ने कथित तौर पर सार्वजनिक मार्टिन्स बीच तक लोगों की पहुंच को सीमित करने की कोशिश की थी. 

मस्क का दावा और खोसला की प्रतिक्रिया

शनिवार, 21 सितंबर  को X (पूर्व में ट्विटर) पर मस्क ने इस तस्वीर को साझा करते हुए दावा किया कि खोसला ने अपने निजी संपत्ति पर यह बोर्ड लगवाया है. इसके जवाब में, विनोद खोसला ने मस्क के इस दावे को झूठा बताते हुए उनसे माफी की मांग की. खोसला ने लिखा, "आपको मुझसे माफी मांगनी चाहिए क्योंकि आपने झूठ फैलाया है. मुझे लगता है कि आपकी इस पोस्ट पर कम्युनिटी कमेंट होना चाहिए क्योंकि यह तस्वीर नकली है. मैंने ऐसा कोई बोर्ड कभी नहीं लगवाया. मुझे लगता है कि यह AI जनरेटेड है, लेकिन आप इसे जांच सकते हैं."

इसके बाद मस्क ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, "मुझे माफ कर दें, मैंने एक साइन बोर्ड बनाया जिसमें आपको एक सार्वजनिक समुद्र तट की पहुंच को सीमित करते हुए दिखाया गया. यह बेहद बुरा था. कृपया मुझे माफ कर दें."

खोसला की जमीन विवाद की पुरानी पृष्ठभूमि

फोर्ब्स के अनुसार, 2008 में विनोद खोसला ने सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में स्थित मार्टिन्स बीच से जुड़े एक हिस्से की जमीन खरीदी थी, जो पहले एक पेड पार्किंग स्थल हुआ करता था. खोसला ने इस निजी संपत्ति को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं करने का फैसला किया है और लगभग दो दशकों से राज्य के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी अपील खारिज कर दी थी.

इस मुद्दे के अलावा, एलन मस्क और विनोद खोसला के बीच 2024 के चुनाव, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास और आव्रजन मुद्दों को लेकर भी मतभेद रहे हैं. इससे पहले, दोनों के बीच ChatGPT की पेरेंट कंपनी OpenAI को लेकर भी बहस हुई थी. खोसला ने मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई एक बातचीत को 'मूर्खतापूर्ण' कहा था, जबकि मस्क ने खोसला को "ट्रंप को लेकर भ्रमित" बताया था.

ये भी पढ़ें:

Tirupati Laddu Prasad Controversy: 'पूजा में शामिल हों ताकि नायडू के पाप का प्रायश्चित हो सके', जगन मोहन रेड्डी ने लोगों से की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget