एक्सप्लोरर

अगर चीन कोविड-19 के लिए जिम्मेदार पाया गया तो भुगतने पड़ेंगे नतीजे- डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने कहा चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अमेरिका से कहीं ज्यादा है. उन्होंने चीन पर अमेरिका के साथ सहयोग ना करने का भी आरोप लगाया.

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को आगाह किया कि अगर यह पाया गया कि वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को फैलाने का जिम्मेदार है और उसे इसके बारे में जानकारी थी तो उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे. चीन द्वारा कोरोना वायरस बीमारी से निपटने को लेकर असंतोष जताते हुए ट्रंप ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर बीजिंग द्वारा अमेरिका को सही जानकारियां नहीं दी गईं और शुरुआत में उसके साथ सहयोग नहीं किया गया.

उन्होंने शनिवार को व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, "अगर वे जानबूझकर इसे फैलाने के जिम्मेदार पाए गए तो इसके परिणाम भुगतने होंगे. आप इसके बारे में बात कर हैं, आप जानते हैं, शायद 1917 के बाद किसी ने इतने बड़े पैमाने पर लोगों को मरते हुए नहीं देखा." ट्रंप ने कहा कि कोविड-19 के दुनियाभर में फैलने से पहले तक चीन के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे थे.

'कोरोना के बाद रिश्तों में आया फर्क'

उन्होंने कहा, "संबंध अच्छे थे लेकिन फिर अचानक इसके बारे में सुना. इससे काफी फर्क आ गया है. यह सवाल पूछा गया था कि क्या आप चीन से नाराज हैं. खैर जवाब हां में है." राष्ट्रपति ने कहा कि एक गलती जो काबू से बाहर हो गई या जानबूझकर कुछ किए जाने में काफी अंतर होता है.

ट्रंप ने कहा, "किसी भी स्थिति में उन्हें हमें बताना चाहिए था. मुझे लगता है कि वे जानते थे कि कुछ खराब है और मुझे लगता है कि वे शर्मिंदा हैं." उन्होंने दावा किया कि चीन पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन का समर्थन कर रहा था जो राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं.

'कोरोना ने सभी को पहुंचाया नुकसान'

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "कोरोना वायरस संकट ने हर किसी को नुकसान पहुंचाया है. हमारी अभी तक दुनिया में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी. चीन आसपास तक भी नहीं था." ट्रंप ने कहा कि ईरान अब पहले के मुकाबले काफी अलग देश है. पहले ईरान पूरे पश्चिम एशिया पर अपना अधिकार जमाने जा रहा था और अब वे सिर्फ जीना चाहते हैं."

ट्रंप ने इस संक्रामक रोग के कारण चीन में मरने वाले लोगों की आधिकारिक संख्या को लेकर भी संदेह जताते हुए दावा किया कि वहां मरने वाले लोगों की संख्या अमेरिका से कहीं अधिक है. उन्होंने कहा, "हम पहले स्थान पर नहीं हैं. चीन पहले स्थान पर है. मृतकों की संख्या के लिहाज से वे हमसे कहीं आगे हैं. हम उनके आसपास भी नहीं हैं.

'चीन में अमेरिका से ज्यादा लोगों की हुई मौत'

ट्रंप ने कहा कि जब उच्च विकसित स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों वाले देशों ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम, इटली और स्पेन में मृतकों की संख्या इतनी अधिक थी तो चीन में यह महज 0.33 प्रतिशत थी. राष्ट्रपति ने कहा कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हैं. उन्होंने चीन के मृतकों के आंकड़े को सच्चाई से कोसों दूर बताया.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: दुनियाभर में 23 लाख से ज्यादा मरीज, अबतक 1.60 लाख की मौत, सिर्फ अमेरिका में 39 हजार मरे जापान में कोविड-19 के घरेलू मामलों की संख्या 10 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget