एक्सप्लोरर

Coronavirus: ट्रंप ने कोरोना को लेकर फिर साधा चीन पर निशाना, संक्रमण को बताया- 'कुंग फ्लू'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानलेवा कोरोना वायरस के दुनियाभर में फैलने को लेकर एक बार फिर चीन को जिम्मेदार ठहराया. ट्रंप ने इस संक्रमण को 'कुंग फ्लू' नाम दिया.

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घातक कोरोना वायरस के दुनियाभर में फैलने के लिए एक बार फिर चीन को जिम्मेदार ठहराया और इस बीमारी को 'कुंग फ्लू' कहा. इस महामारी से दुनियाभर में साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 85 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं.

ट्रंप पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस महामारी के लिए बार-बार चीन को जिम्मेदार ठहराते आ रहे हैं. उन्होंने बीजिंग पर वायरस के बारे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था. ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने इसकी उत्पत्ति के कारण इसे वुहान वायरस भी कहा था.

अमेरिका में इस साल की शुरुआत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद शनिवार को ओकलाहोमा के टुलसा में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि कोविड-19 बीमारी के इतने नाम हैं, जितने इतिहास में किसी रोग के नहीं हुए हैं.

मैं कोरोना वायरस के 19 अलग-अलग नाम ले सकता हूं- डोनाल्ड ट्रंप

उन्होंने कहा, 'मैं इसे कुंग फ्लू कह सकता हूं. मैं इसके 19 अलग-अलग नाम ले सकता हूं. कई लोग इसे वायरस कहते हैं, जो यह है भी. कई इसे फ्लू कहते हैं. अंतर क्या है. मुझे लगता है कि हमारे पास इसके 19 या 20 नाम हैं.

गौरतलब है कि कुंग फ्लू शब्द चीन की परंपरागत मार्शल आर्ट कुंग फू से मिलता जुलता है. जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर के अनुसार कोरोना वायरस से दुनियाभर में 85 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.5 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

अमेरिका में सामने आ चुके हैं कोरोना के 22 लाख से ज्यादा मामले

दुनियाभर में इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका हुआ है, जहां संक्रमण के 22 लाख से अधिक मामले हैं और 1,19,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

74 साल के ट्रंप इसी साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन को पराजित कर पुन: राष्ट्रपति बनने की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

जम्मूः पाकिस्तानी ड्रोन मामले में 'अली बाबा' की तलाश में जुटी सुरक्षा एजेंसियां, हथियारों पर लिखा हुआ था नाम

भारत-चीन विवाद: राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- नरेंद्र मोदी वास्तव में Surender Modi हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget