एक्सप्लोरर

भारत-चीन विवाद: राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- नरेंद्र मोदी वास्तव में Surender Modi हैं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं. इस बार उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नरेंद्र मोदी वास्तव में सरेंडर मोदी हैं.

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. राहुल गांधी ने कुछ देर पहले एक और ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल ने ट्वीट कर कहा कि नरेंद्र मोदी वास्तव में Surender Modi हैं. कोई भी हमारी सीमा में घुसा नहीं- मोदी  गौरतलब है कि भारत-चीन सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि कोई भी हमारी सीमा में घुसा नहीं है और न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है. आज कोई भी हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है. मोदी के इस बयान के बाद से विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहा है. मोदी के इस बयान के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि 'भाइयों और बहनों, चीन ने हिंदुस्तान के शस्त्रहीन सैनिकों की हत्या करके बहुत बड़ा अपराध किया है. मैं पूछना चाहता हूं कि इन वीरों को बिना हथियार खतरे की तरफ किसने और क्यों भेजा. कौन जिम्मेदार है. धन्यवाद.' डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों की सहायता करने की बात कही भारत और चीन के बीच सीमा पर बढ़ते विवाद को देखते हुए अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों की सहायता करने की बात कही है. ट्रंप ने भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव को लेकर कहा कि यह स्थिति बेहद विकट है. मैं चीन और भारत दोनों से बात कर रहा हूं. हम उनकी समस्या का समाधार कराने की मदद करेंगे. बता दें कि इससे पहले भी ट्रंप ने भारत और चीन के बीच मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था. हालांकि, भारत और चीन दोनों ने ही इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. गलवान घाटी में भारत के 20 जवान हुए थे शहीद आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्वी लद्दाख की गलवान वैली में 15 जून को चीनी सैनिकों और भारतीय जवानों के बीच खूनी झड़प में एक कर्नल समेत भारत के 20 जवान शहीद हुए थे. इस झड़प में चीन के भी 43 सैनिकों के हताहत होने की खबर आई थी. हालांकि, चीन ने आधिकारिक तौर पर कोई आंकड़ा नहीं बताया है. यह भी पढ़ें-  भारत-चीन सीमा विवाद: चीनी सोशल मीडिया साइट्स ने पीएम मोदी और विदेश मंत्रालय के बयानों को किया डिलीट Exclusive: गलवान घाटी में हुए हिंसक संघर्ष में भारतीय सेना की वो ‘वीरगाथा’ जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget