एक्सप्लोरर

'जब मैं लेटर भेजता हूं तो...', तंज कसते हुए बोले ट्रंप- अमेरिका और भारत ट्रेड डील के करीब

US India Trade Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को भारत के बाजारों में एंट्री मिलेगी. उन्होंने कहा कि अब उन देशों के बाजारों में भी हमारी पहुंच हो गई है जहां पहले हम नहीं थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (16 जुलाई 2025) को भारत के साथ ट्रेड डील पर जल्द बात बनने के संकेत दिए हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौते के करीब है और दोनों देशों के बीच बातचीत अभी चल रही है. अमेरिकी राष्‍ट्रपति की मानें तो उनका प्रशासन कुछ और ट्रेड एग्रीमेंट्स की घोषणा करने वाला है.

भारत के साथ ट्रेड डील पर क्या बोले ट्रंप?

ट्रेड डील के बारे में बोलते हुए ट्रंप ने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि एक और समझौता होने वाला है, लेकिन फिर उन्होंने 'शायद' भी जोड़ दिया. उन्होंने कहा, कल हमारा एक समझौता हुआ. एक और समझौता होने वाला है, शायद भारत के साथ... मुझे नहीं पता, हम बातचीत कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "सबसे अच्छा सौदा जो हम कर सकते हैं, वह एक लेटर भेजना है और लेटर में लिखा होता है कि आप 30%, 35%, 25%, 20% का भुगतान करेंगे."

इंडोनेशिया जैसी होगा भारत के साथ डील- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता इंडोनेशिया के साथ किए गए करार के अनुरूप होगा. अमेरिका-इंडोनेशिया व्यापार समझौते के तहत, दक्षिण-पूर्व एशियाई देश अमेरिकी उत्पादों को अपने बाजार में पूरी पहुंच प्रदान करेगा, जबकि इंडोनेशिया की वस्तुओं पर अमेरिका में 19 फीसदी शुल्क लगेगा

हमें भारत के बाजारों में मिलेगी एंट्री- ट्रंप

इसके अलावा, इंडोनेशिया ने अमेरिका से 15 अरब डॉलर की ऊर्जा खरीद, 4.5 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद और 50 बोइंग जेट खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है. ट्रंप ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत उसी दिशा में काम कर रहा है. हमें भारत में प्रवेश मिलेगा. आपको समझना होगा कि इनमें से किसी भी देश में हमारी पहुंच नहीं थी. हमारे लोग वहां नहीं जा सकते थे और अब हमें वहां प्रवेश मिल रहा है. यही हम टैरिफ के जरिये कर रहे हैं.’’

ट्रेड डील को लेकर अमेरिका में है भारत का दल

भारतीय दल अमेरिका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर पांचवें दौर की वार्ता के लिए वाशिंगटन में हैं. भारतीय वाणिज्य मंत्रालय के दल की अमेरिका यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों पक्षों को कृषि और वाहन जैसे क्षेत्रों में समस्याओं का समाधान करना है. यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका ने भारत सहित कई देशों पर अतिरिक्त शुल्क को एक अगस्त तक के लिए टाल दिया है. भारत ने कृषि और डेयरी उत्पादों पर शुल्क में रियायत की अमेरिकी मांग पर अपना रुख कड़ा किया हुआ है.

ये भी पढें : सीरिया में टीवी चैनल पर न्यूज पढ़ रही थी फीमेल एंकर, तभी इजरायल ने कर दी बमबारी, हड़बड़ाकर भागी; VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War News Live: लेबनान-इजरायल के बीच लागू होगा सीजफायर, ईरान से बातचीत पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
Live: लेबनान-इजरायल के बीच लागू होगा सीजफायर, ईरान से बातचीत पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
UAE का कर्ज चुकाने के लिए पाकिस्तान ने सऊदी से मांगी मदद? मोहम्मद बिन सलमान बोले- ये लो 2,000,000,000 डॉलर और...
UAE का कर्ज चुकाने के लिए पाकिस्तान ने सऊदी से मांगी मदद? मोहम्मद बिन सलमान बोले- ये लो 2 अरब डॉलर और...
बालेन के आदेश से भारतीय सीमा पर बवाल, कस्टम ड्यूटी और भारतीय वाहनों को लेकर सख्ती से नेपाल में सियासी तूफान
बालेन के आदेश से भारतीय सीमा पर बवाल, कस्टम ड्यूटी और भारतीय वाहनों को लेकर सख्ती से नेपाल में सियासी तूफान
अब मालामाल होगा पाकिस्तान! हाथ लगा 'काला सोना', एक्सपर्ट्स बोले- अब आने वाले है अच्छे दिन
अब मालामाल होगा पाकिस्तान! हाथ लगा 'काला सोना', एक्सपर्ट्स बोले- अब आने वाले है अच्छे दिन

वीडियोज

Bhooth Bangla Movie REVIEW: हंसी और हॉरर का कैसा है ये मिक्स?
Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE का कर्ज चुकाने के लिए पाकिस्तान ने सऊदी से मांगी मदद? मोहम्मद बिन सलमान बोले- ये लो 2,000,000,000 डॉलर और...
UAE का कर्ज चुकाने के लिए पाकिस्तान ने सऊदी से मांगी मदद? मोहम्मद बिन सलमान बोले- ये लो 2 अरब डॉलर और...
अखिलेश यादव के सवाल पर बोले निशिकांत दुबे- कान पकड़कर माफी मांगने को तैयार
अखिलेश यादव के सवाल पर बोले निशिकांत दुबे- कान पकड़कर माफी मांगने को तैयार
'रामायण' में रावण बनना आसान नहीं, यश ने किया खुलासा, कॉस्ट्यूम को बताया भारी
'रामायण' में रावण बनना आसान नहीं, यश ने किया खुलासा, कॉस्ट्यूम को बताया भारी
इस बार स्टेडियम में क्यों नहीं दिख रहीं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा? MI से जीत के बाद किया पोस्ट
इस बार स्टेडियम में क्यों नहीं दिख रहीं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा? MI से जीत के बाद किया पोस्ट
'ऐसा लगा माइकल जैक्शन का डांस देख लिया', संसद में राहुल गांधी के भाषण पर निशिकांत दुबे ने कसा तंज
'ऐसा लगा माइकल जैक्शन का डांस देख लिया', संसद में राहुल गांधी के भाषण पर निशिकांत दुबे ने कसा तंज
Assembly Election 2026 Live: केरल में नतीजों से पहले ही CM पद को लेकर कांग्रेस में बड़ी गुटबाजी! सरकार बनीं तो कौन होगा मुख्यमंत्री
Live: केरल में नतीजों से पहले ही CM पद को लेकर कांग्रेस में बड़ी गुटबाजी! सरकार बनीं तो कौन होगा मुख्यमंत्री
क्या होती हैं साइलेंट आर्टिफिशियल मसल्स, जो बदल देंगी रोबोट्स की दुनिया?
क्या होती हैं साइलेंट आर्टिफिशियल मसल्स, जो बदल देंगी रोबोट्स की दुनिया?
Career guide after 10th: 10वीं रिजल्ट आने के बाद, स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये बातें
10वीं रिजल्ट आने के बाद, स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये बातें
Embed widget