एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया भारत को झटका, व्यापार छूट मिलनी होगी बंद, US में महंगा हो जाएगा भारतीय सामान

शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ऊंची दर से शुल्क लगाने वाला देश बताया था. जिसके बाद आज ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस (संसद) को भारत के साथ जीएसपी समाप्त करने के अपने इरादे से अवगत कराया.

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को आर्थिक मोर्चे पर बड़ा झटका दे सकते हैं. ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस (संसद) को भारत के साथ जीएसपी समाप्त करने के अपने इरादे से अवगत कराया. जीएसपी समाप्त करने से अमेरिका में भारतीय सामान पर मिलने वाली छूट बंद हो जाएगी. जिसकी वजह से अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान महंगा हो जाएगा. जीएसपी एक प्रकार की कारोबारी संबंध मजबूत करने वाली योजना है.

ट्रंप ने कहा कि वह भारत के साथ व्यापार में 5.6 बिलियन यूएस डॉलर के निर्यात पर टैरिफ फ्री सुविधा खत्म करना चाहते हैं. यानि कि 5.6 अबर डॉलर का सामान अमेरिका में निर्यात करने पर टैरिफ में रियायत दी जाती है. 1970 में बनाई गई जीएसपी योजना के तहत लाभ पाने वाला भारत विश्व का सबसे बड़ा देश है. भारत के साथ अमेरिकी वस्तु और सेवा व्यापार घाटा 2017 में 27.3 अरब था.

ट्रम्प ने कहा, ''मैं प्राथमिकताओं के सामान्यीकरण प्रणाली (जीएसपी) कार्यक्रम के विकासशील देश के तौर पर भारत को प्राप्त उपाधि को समाप्त करने की सूचना प्रदान कर रहा हूं. मैं यह कदम इसलिए उठा रहा हूं क्योंकि अमेरिका और भारत सरकार के बीच मजबूत संबंध के बावजूद यह देखा गया कि भारत ने अमेरिका को यह आश्वासन नहीं दिया है कि वह अपने बाजारों में उसकी न्यायसंगत और उचित पहुंच प्रदान करेगा.''

भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता डील की जानकारी नहीं, ट्रंप के बयान पर भारत- सूत्र

आपको बता दें कि शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ऊंची दर से शुल्क लगाने वाला देश बताया था. उन्होंने कहा था कि वह अमेरिका में आने वाले सामानों पर परस्पर बराबर शुल्क या कम से कम कोई शुल्क लगाना चाहते हैं.

उत्तर कोरिया परमाणु हथियार नष्ट करे इसके लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने बंद किया संयुक्त सैन्य अभ्यास

ट्रंप ने अमेरिका की हर्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल का उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘जब हम भारत को मोटरसाइकिल भेजते हैं तो उस पर वहां 100 प्रतिशत का शुल्क लगाया जाता है. वे हमसे 100 प्रतिशत शुल्क लेते हैं लेकिन जब भारत हमें मोटरसाइकिल भेजता है तब हम उनसे कुछ भी शुल्क नहीं लेते हैं.’’ इस बयान के बाद ट्रंप ने जीएसपी समाप्त करने का फैसला किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget