एक्सप्लोरर

मौत की तारीख और समय जान पाएंगे इंसान, वैज्ञानिकों ने तैयार किया ऐसा AI, जो बताएगा लोगों की 'एक्सपायरी डेट'

AI-based Death Predictor: दुनिया में कोई भी इंसान ऐसा नहीं है, जो ये बता सके कि उसकी मौत कब होने वाली है. हालांकि, अब जल्द ही इंसान ये भी पता लगा पाएंगे.

Death Predictor AI: 'संसार में जिसने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु भी निश्चित है', गीता में ये बातें लिखी गई हैं. इस लाइन में लिखे गए हर एक शब्द सही हैं. इसकी वजह ये है कि अगर आपसे पूछा जाए कि आपकी मौत कब होगी, तो इसका जवाब कोई भी नहीं दे सकता है. हालांकि, ऐसा लगता है कि जल्द ही इंसान इस सवाल का जवाब भी दे पाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि बदलती दुनिया के साथ इंसानों को अपनी मौत की तारीख भी जल्द ही मिलने लगेगी.

दरअसल, डेनमार्क में स्थित 'टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ डेनमार्क' (डीटीयू) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई पर आधारित डेथ प्रीडिक्टर (मौत का अनुमान) तैयार किया है. इस डेथ प्रीडिक्टर को लेकर दावा किया गया है कि ये किसी व्यक्ति की जीवन की अवधि को बेहद सटीकता से बता सकता है. आसान भाषा में कहें, तो ये डेथ प्रीडिक्टर किसी इंसान को बता सकता है कि वह कितने साल जीने वाला है. एक तरह इंसान को अपनी एक्सपायरी डेट ही मिल जाएगी. 

किस तरह काम करता है डेथ प्रीडिक्टर?

चैटजीपीटी की दर्ज पर तैयार इस नए मॉडल को AI Life2vec सिस्टम का नाम दिया गया है. ये सिस्टम स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय और आय जैसी निजी जानकारियों को लेता है और फिर उसके आधार पर किसी इंसान की जीवन की अवधि की भविष्यवाणी करता है. 

डेनमार्क की आबादी के डाटा का इस्तेमाल कर टेस्ट करने पर इसने पूरी सटीकता के साथ काम किया है. टेस्टिंग के लिए 2008 से 2020 तक 60 लाख लोगों से जुड़े स्वास्थ्य और लेबर मार्केट डाटा का विश्लेषण किया गया. इसके जरिए डेट प्रीडिक्टर ने 78 फीसदी सटीकता के साथ सही डाटा दिखाया है.

डेट प्रीडिक्टर सिस्टम पर हुई स्टडी

यूनिवर्सिटी में AI Life2vec सिस्टम को लेकर 'मानव जीवन की भविष्यवाणी करने के लिए जीवन की घटनाओं के अनुक्रम का इस्तेमाल करना' नाम से एक स्टडी की गई है. इस स्टडी की प्रमुख लेखक सून लेहमन ने न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'हमने हर एक व्यक्ति के जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का सीक्वेंस तैयार किया. इसके बाद इस सीक्वेंस का विश्लेषण करने के लिए चैटजीपीटी के पीछे की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है.'

उन्होंने कहा, 'हमने इस तथ्य का इस्तेमाल किया कि किसी न किसी स्तर पर इंसान का जीवन भी भाषा की तरह की समान है. जिस तरह से शब्द वाक्यों में एक दूसरे का अनुसरण करते हैं, उसी प्रकार मानव जीवन में घटनाएं एक दूसरे का अनुसरण करती हैं.'

यह भी पढ़ें: Space News: पृथ्वी की 'जुड़वा बहनों' जैसे ग्रहों पर मुश्किल होगा जीवन? दुनिया के सबसे ताकतवर टेलिस्कोप की खोज से मिला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget