एक्सप्लोरर

अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (2 अप्रैल) को लेकर पाकिस्तान का बिना नाम लिए बड़ा हमला बोला.  उन्होंने कहा, भारत का पड़ोसी आजकल जिस स्थिति में है, उसमें कोई भी 'गलत हरकत' कर सकता है.

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (2 अप्रैल) को पाकिस्तान का बिना नाम लिए बड़ा हमला बोला. केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा, भारत का पड़ोसी आजकल जिस स्थिति में है, उसमें कोई भी 'गलत हरकत' कर सकता है. राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी कि अगर उसने ऐसा करने की हिम्मत की तो भारत का एक्शन अभूतपूर्व और निर्णायक होगा.

'भारत में ईंधन-गैस का संकट नहीं'

इस दौरान राजनाथ सिंह ने यह भी कहा देश में ईंधन या गैस का कोई भी संकट नहीं है. उन्होंने कहा, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है.  राजनाथ सिंह ने कहा, भारतीय नेवी होर्मुज स्ट्रेट से टैंकरों को सुरक्षित रूप से ला रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसको लेकर उठाए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा, प्रधानमंत्री भारत के हितों की रक्षा के लिए कूटनीतिक कुशलता का इस्तेमाल कर रहे हैं.

'आतंकवाद पर कड़ा प्रहार'

रक्षामंत्री ने कहा, बीते 11 साल में चाहें इंटरनल सिक्योरिटी की बात हो, चाहे बाहर के दुश्मनों से सुरक्षा की, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती दी है. उन्होंने कहा, अगर सिर्फ आतंकवाद की बात करें तो याद कीजिए कि कांग्रेस की सरकार में हालात कैसे थे? आए दिन देश में किसी न किसी जगह पर आतंकी घटनाएं होती थीं या शहरों में बम ब्लास्ट होते थे, लेकिन जब से एनडीए की सरकार बनी है, आतंकी घटनाओं पर न केवल लगाम लगी है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमने निर्णायक एक्शन भी लिए हैं.

'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र

आतंक के खिलाफ उठाए गए सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होने कहा,  'चाहे ‘उरी अटैक’ के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक हो, ‘पुलवामा’ के बाद की गई एयर स्ट्राइक हो या फिर अभी ‘पहलगाम’ की घटना के बाद किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हो, हमने आतंकवाद के खिलाफ जबरदस्त प्रहार किया है.' उन्होंने कहा, 'पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय सैनिकों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को महज 22 मिनट में घुटनों पर ला दिया था. भारतीय मिलिट्री इतिहास में आतंकवाद के खिलाफ किया गया, अब तक का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget