एक्सप्लोरर

दानिश कनेरिया ने अब CAA का जिक्र कर भगवान हनुमान और राम पर दिया बयान

Danish Kaneria Statement on CAA: कनेरिया ने 2000 से 2010 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने पाक के लिए 61 टेस्ट मैच खेले और 34.79 की औसत से 261 विकेट लिए.

Danish Kaneria Statement on CAA: भारत में केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में सीएए कानून को लागू करने की घोषणा की गई है. केंद्र सरकार के इस फैसले से न केवल भारतीय बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी काफी खुश हैं. दानिश ने मोदी सरकार द्वारा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 को लागू करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. 43 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय प्रधानमंत्री को का धन्यवाद किया है.

सीएए कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए लोगों को भारतीय नागरिकता मिलने में आसानी होगी. भारत सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए दानिश का कहना है, 'हर किसी को अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार है...पीएम मोदी को धन्यवाद'. 

आईएएनएस न्यूज एजेंसी के साथ खास बातचीत करते हुए दानिश ने कहा, "यह अच्छी बात है. इससे सभी को फायदा होगा. भारत के पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बहुत अच्छा कदम उठाया है. यह अल्पसंख्यकों और हिंदुओं के लिए बहुत अच्छा है."

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ''एक हिंदू और सनातनी होने के नाते अपने साथी लोगों के लिए आवाज उठाना मेरा कर्तव्य है. एक हिंदू होने के नाते मेरा भगवान हनुमान और भगवान राम के साथ गहरा संबंध है. लोगों को इसे नकारात्मक चीज के रूप में नहीं देखना चाहिए. हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है.''

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार (11 मार्च 2024) को सीएए के नियमों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "सीएए के तहत नागरिकता प्राप्त करने वाले अप्रवासियों को ऑनलाइन मोड में आवेदन जमा करना होगा, जिसके लिए एक वेब पोर्टल बनाया गया है.''

कनेरिया ने 2000 से 2010 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैच खेले और 34.79 की औसत से 261 विकेट लिए.

लेग स्पिनर ने पाकिस्तान के लिए 18 वनडे मैच भी खेले हैं. इस दौरान उन्हें 15 सफलता प्राप्त हुई है. उन्होंने 206 प्रथम श्रेणी मैचों में 1024 विकेट लिए हैं. जिसमें 71 बार पांच विकेट और 12 बार 10 विकेट लेने का कारनामा शामिल है.

यह भी पढ़ें- फंस गए चीन के 'गुलाम' मुइज्‍जू, तुर्की से किलर ड्रोन खरीदने पर क्यों हो रहा बवाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget