एक्सप्लोरर

COVID-19: ब्रिटेन में मई तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, तैयारी करने के लिए कहा गया

ब्रिटेन में कोरोना वायरस की वजह से अब तक कुल 7,097 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी तक देश में इसके 61,474 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं.

लंदन: ब्रिटेन में मंत्रियों को लॉकडाउन की अवधि मई में बढ़ाने की तैयारी करने के लिए कहा गया है. यह बात गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई. बुधवार को डाउनिंग स्ट्रीट ब्रीफिंग में भारतीय मूल के चांसलर ऋषि सुनक ने प्रतिबंधों में ढील दिए जाने को लेकर कोई भी संकेत देने से इनकार कर दिया. गुरुवार को स्थिति की समीक्षा करने के लिए कोबरा बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता विदेश सचिव डोमिनर रबाब करेंगे.

कोरोनो वायरस से पॉजिटिव होने के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आईसीयू में हैं. अखबारों के अनुसार, कथित तौर पर सरकार को बताया गया है कि देश में सबसे घातक दिन 18 अप्रैल हो सकता है. इसका मतलब है कि कम से कम अगले महीने तक ब्रिटेन को अंदर रहने के लिए कहा जाएगा.

यह खबर ब्रिटेन में एक दिन में 938 लोगों की मौत के बाद आई है. अब यहां मरने वालों की कुल संख्या 7,097 तक पहुंच चुकी है. वहीं कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 61,474 हो गई है.

बुधवार को प्रेस वार्ता में, सुनक ने दावा किया कि सरकार वर्तमान में प्रतिबंधों को समाप्त करने के बजाय "अभी और वर्तमान" पर ध्यान केंद्रित कर रही है. जब पत्रकारों द्वारा इस मुद्दे को लेकर दबाव डाला गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "वास्तव में अभी यह मायने रखता है कि लोग घर पर रहें."

बीबीसी ने डाउनिंग स्ट्रीट के हवाले से बताया है कि लॉकडाउन नियमों की समीक्षा अगले सप्ताह होगी, लेकिन जनता को 'महत्वपूर्ण समय' में उपायों का 'सख्ती' से पालन करना चाहिए.

बीबीसी से बात करते हुए लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा, "मुझे लगता है कि हम लॉकडाउन हटाने के करीब नहीं हैं. हमें लगता है कि इस वायरस का लेकर जो सबसे खराब हिस्सा है, वह अभी भी शायद एक सप्ताह से डेढ़ सप्ताह दूर है."

इटली में दो महीने की नन्हीं बच्ची और करीब 104 साल की दादी ने Coronavirus को दी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget