एक्सप्लोरर

इटली में दो महीने की नन्हीं बच्ची और करीब 104 साल की दादी ने Coronavirus को दी मात

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत इटली में ही हुई हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक यहां 17,669 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है.

रोम: कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली से दो ऐसी खबरें सामने आई हैं जो राहत देने वाली है. दरअसल, यहां सबसे कम उम्र और सबसे ज्यादा उम्र के बताए जाने वाले दो मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं. सबसे कम्र उम्र की मरीज दो महीने की एक बच्ची थी जो इलाज के बाद संक्रमण से मुक्त हो गई है और उसे अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है. वहीं एक करीब 104 साल की दादी भी इलाज के बाद ठीक हो गई हैं. बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत इटली में ही हुई है.

बच्ची और उसकी मां दोनों को अस्पताल से मिली छुट्टी

मीडिया में गुरुवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक बच्ची को अब बुखार नहीं है और उसे और उसकी मां दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे गई है. संक्रमण के कारण बच्ची की मां निमोनिया से जूझ रही थी लेकिन अब वह भी स्वस्थ हो चुकी है. मीडिया के मुताबिक दोनों को 18 मार्च को बारी शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

104 साल की दादी बोलीं- साहस और विश्वास ने वायरस से जीत दिलाई

अदा जेनुस्सो नाम की 104 की दादी इलाज के बाद ठीक हो गई हैं. उन्होंने कहा कि साहस और विश्वास ने उन्हें उम्र के इस पड़ाव पर भी ठीक कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘’मैं ठीक हूं, मैं टीवी देखती हूं और अखबार पढ़ती हूं.’’ द एसोसिएट प्रेस के साथ वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने ये बात कही.

गौरतलब है कि इटली ने कोरोना वायरस संक्रमण से 17,669 लोगों के मरने की आधिकारिक रूप से पुष्टि की है. अब सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाए रखने संबंधी नियमों में कैसे ढील दी जाए, जिसने वायरस संक्रमण से रोज होने वाली मौतों को कम करने में मदद की है. पिछले महीने में किसी एक दिन देश में 969 लोगों की मौत हुई थी. पूरे यूरोप में इटली में सबसे ज्यादा उम्रदराज वाली आबादी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget