एक्सप्लोरर

COVID-19 से ठीक होकर सोमवार को काम संभालने अपने दफ्तर पहुंचे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन, कहा- धैर्य बनाए रखें

12 अप्रैल को पीएम जॉनसन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. इसके बाद से वो प्रधानमंत्री आवास चेकर्स में रह रहे थे. इस दौरान देश की कमान विदेश मंत्री डोमिनिक राब के हाथों में थी.

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होकर काम संभालने के लिए सोमवार को अपने दफ्तर पहुंचे. उन्होंने कहा कि देश में हम (कोरोना संकट से उपजे) हालात को बदलने की शुरुआत करने जा रहे हैं. ऐसे वास्तविक संकेत हैं कि हम महामारी के चरम से गुजर रहे हैं. उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ मैं आपसे धैर्य बनाए रखने के लिए कहता हूं क्योंकि मेरा मानना है कि हम इस संघर्ष के पहले चरण के अंत की ओर बढ़ रहे हैं.’’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सोमवार को मंत्रिमंडल की नियमित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. प्रधानमंत्री को 12 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिली थी जिसके बाद से वह बकिंघमशायर शहर के बाहरी इलाके में स्थित प्रधानमंत्री आवास चेकर्स में रह रहे थे और इस दौरान देश का प्रभार विदेश मंत्री डोमिनिक राब के हाथों में था. राब ने प्रधानमंत्री की वापसी के बाद कहा, ‘‘ इससे सरकार और देश का मनोबल बढ़ेगा.’’

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जॉनसन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा था कि दो हफ्ते पहले कोविड-19 की उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जान बचाने के लिये वह उनके आभारी हैं. जॉनसन को शनिवार को अस्पताल में आईसीयू से बाहर लाया गया था. पीएम जॉनसन को हजारों कार्ड भी मिल रहे थे जिनमें उनके जल्द ठीक होने की कामना की गयी थी.

वहीं प्रधानमंत्री की ओर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट भी किया गया था जिसमें लोगों को ईस्टर त्योहार की शुभकानाएं दी गई थी और साथ में लोगों से ये अपील की गई कि वे अपने घरों में ही रहें. ब्रिटेन में इस साल देश भर में चर्च बंद रहेंगे. बता दें कि ब्रिट्रेन में कोरोना वायरस से अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

COVID 19: मालदीव में बढ़ा कोरोना का ग्राफ, दो दर्जन से अधिक भारतीय भी चपेट में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget