एक्सप्लोरर

कपल ने गलती से कूड़े में फेंक दिए थे 14 लाख रुपए, रीसाइक्लिंग सेंटर ने वापस लौटाए

एक जोड़े के लिए इस बार क्रिसमस काफी खास हो गया. कूड़े में उन्होंने 15 हजार यूरो यानि करीब 14 लाख रुपया फेंक दिया था. वो तो रिसाइकिल सेंटर के कर्मचारियों ने वो पैसा देख लिया और वापस कर दिया.

लंदन: इंग्लैंड के एक जोड़े के लिए इस बार क्रिसमस काफी खास हो गया. कूड़े में उन्होंने 15 हजार यूरो यानि करीब 14 लाख रुपया फेंक दिया था. वो तो रीसाइक्लिंग सेंटर के कर्मचारियों ने वो पैसा देख लिया और वापस कर दिया. पुलिस ने बताया,"एक जोड़े के लिए क्रिसमस काफी अच्छा हो गया और इसके लिए रिसाईक्लिंग सेंटर के कर्मचारी बधाई के पात्र हैं. पिछले महीने हमें बताया गया था कि एक कार्डबोर्ड बॉक्स के अंदर उन्हें कुछ मिला है."

फ्लिपकार्ट की न्यू ईयर सेल का आगाज़, तीन दिनों तक मिलेगी भारी भरकम छूट

पुलिस ने अपने फेसबुक पर लिखा,"स्टाफ के लोग बिजली का तार तलाश कर रहे थे तभी उन्हें एक बॉक्स दिखाई दिया जो दूसरे बॉक्स में फंसा हुआ था. दूसरे बॉक्स में घरेलू सामान थे लेकिन इस बॉक्स में कुछ ऐसा था जिसने इन्हें हैरान कर दिया."

पुलिस ने कहा,"सीसीटीवी को चेक किया गया और उन लोगों को पहचान लिया गया जिन्होंने ये बॉक्स यहां छोड़ा था. हमने उस गाड़ी की डिटेल निकाली जिसको चला कर वो यहां पहुंचे थे. नंबर प्लेट पहचानने वाले सिस्टम ने इसमें मदद की."

ट्रंप ने ईरान को दी नए साल की सबसे विघ्वंसक बधाई

पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा,"पता चला कि ये गाड़ी पास में ही रहने वाले एक शख्स की है. हमने उन लोगों का एड्रेस पता किया और वहां पहुंच गए. जो जोड़ा वहां रहता है, उससे हमारे ऑफिसर ने बातें कीं." पुलिस ने कहा,"उन्होंने बताया कि वो लोग एक रिश्तेदार का घर साफ करने गए थे जिनका हाल ही में देहांत हो गया था. वापस लौटते वक्त उन्होंने काफ कचरा, रिसाइकिल सेंटर पर छोड़ दिया था."

फेसबुक पर आगे लिखा,"जब ये बात साफ हो गई कि सामान इस जोड़े ने ही छोड़ा था तब इन लोगों को राडस्टॉक पुलिस स्टेशन बुलाया गया. हालांकि ये साफ हो चुका था कि पैसा उनके रिश्तेदारों का था जो उन्होंने कहीं छुपाया हुआ था."आखिर में पुलिस ने लिखा,"ये पैसा था 15000 यूरो और वो भी कैश. हम इसके लिए रिसाइक्लिंग सेंटर के स्टाफ को थैंक्स कहना चाहते हैं जिन्होंने इस तरह ईमानदारी दिखाई."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
'यहां से चले चाओ...', इंग्लैंड में एक ग्रुप ने भारतीय छात्रों के साथ की अभद्रता
'यहां से चले चाओ...', इंग्लैंड में एक ग्रुप ने भारतीय छात्रों के साथ की अभद्रता
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget