एक्सप्लोरर

ट्रंप ने ईरान को दी नए साल की सबसे विघ्वंसक बधाई, कहा- दूतावास पर हुए हमले की कीमत चुकानी होगी

आज पूरी दुनिया नए साल का स्वागत कर रही है लेकिन लगता है ये साल अमेरिका और ईरान के रिश्तों में और खटास लेकर आएगा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सरकार को ट्वीट कर धमकी दी है.

वॉशिंगटन: आज पूरी दुनिया नए साल का स्वागत कर रही है लेकिन लगता है ये साल अमेरिका और ईरान के रिश्तों में और खटास लेकर आएगा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सरकार को ट्वीट कर धमकी दी है. उन्होंने ट्वीट किया- हमारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जिंदगियां खत्म होने के लिए ईरान को जिम्मेदार माना जाएगा. वे इसकी बड़ी कीमत चुकाएंगे और ये कोई चेतावनी नहीं है. ये धमकी है. हैप्पी न्यू ईयर.

कुछ इस तरह से हुआ साल 2020 का स्वागत

उन्होंने लिखा, ''इराक के अमेरिकी दूतावास की सुरक्षा व्यवस्था बहाल की जा चुकी है. हमारे सैनिक मौके पर पहुंच चुके हैं. मैं इराक के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने तेजी से प्रतिक्रिया दी.''

क्या है मामला

दरअसल अमेरिका ने हाल ही में ईरानी आतंकवादियों पर हवाई हमला किया था, जिसके विरोध में इराक की राजधानी स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर में हमला हुआ है. अमेरिकी सेना ने हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े. प्रदर्शनकारी अमेरिकी दूतावास के परिसर में घुस गए और एक सुरक्षा चौकी को आग भी लगा दी. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया और अमेरिकी रक्षा सचिव ने इलाके में सैनिक भेजने की घोषणा की है.

अमेरिका ने किया था हवाई हमला

रविवार को अमेरिका ने कताइब हिज्बुल्लाह नाम के आतंकी संगठन के ठिकानों पर हवाई हमला किया था जिसमें करीब 25 आतंकी मारे गए थे. अमेरिका ने दावा किया था कि शुक्रवार को इराक स्थित उसके सैन्य ठिकाने पर हुए हमले के जवाब में ये कार्रवाई की गई थी.

ये हुआ था मंगलवार को

मंगलवार को इराक की राजधानी बगदाद में इस अमेरिकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन हुआ. बगदाद में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारी पहुंचे और फिर हिंसक हो गए. इन लोगों ने पत्थरबाजी की और सुरक्षा चौकियों में आग लगा दी. इसके बाद दीवार फांद कर ये लोग अंदर पहुंच गए. ये देख कर अमेरिकी सैनिकों ने आंसू गैस के गोले छोड़े. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेनेड्स का भी इस्तेमाल किया गया था.

2020 का शानदार आगाज, नए साल के स्वागत में आतिशबाजी से चमक उठा आसमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget