एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 45 हजार नए केस, कोरोना वायरस मामलों की संख्या 85 लाख पार

देश में अब कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख 26 हजार 121 हो गई है. देश में फिलहाल पांच लाख 12 हजार 665 लोगों का इलाज चल रहा है.

भारत में कोविड-19 के 45,674 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 85,07,754 हो गए. इनमें से 78 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 459 और लोगों की मौत हो गई. देश में संक्रमण के कारण अब तक 1,26,121 लोगों की मौत हो चुकी है.

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 78, 68, 968 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.49 प्रतिशत हो गई है. देश में कोविड-19 से मृत्यु दर कम होकर 1.48 प्रतिशत रह गई है. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार नौवें दिन छह लाख से नीचे बनी हुई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 5,12, 665  लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.11 प्रतिशत है.

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मौत के 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं.

महाराष्ट्र में घट रहे हैं केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे सुधार होता दिख रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पिछले 16 दिन में संक्रमण के एक लाख मामले सामने आए हैं. इससे पहले एक लाख मामले, औसतन दस दिन से भी कम समय में उजागर हो रहे थे. वर्तमान में कुल संक्रमण के मामले 17 लाख से ज्यादा हैं.

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "वायरस के प्रसार की शुरुआत में, 9 मार्च से 12 जून के बीच पहले एक लाख मामलों का खुलासा हुआ. इसका मतलब हुआ कि एक लाख की संख्या तक पहुंचने में 94 दिन का समय लगा. लेकिन जैसे-जैसे संक्रमण फैलता गया, अगले 23 दिन में ही संक्रमण के मामले दो लाख तक पहुंच गए." उन्होंने बताया, "तब से, तीन लाख से 16 लाख तक पहुंचने में, प्रति एक लाख मामले सामने आने में अधिकतम समय 10 दिन से कम लग रहा था.

अगले साल हज पर जाने वालों के पास कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी, नकवी ने दी जानकारी

भारत में सबसे पहले इन लोगों को मिल सकती है कोरोना की वैक्सीन, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक दूसरे की खूबियों से सीख सकते हैं', शी जिनपिंग-PM मोदी मुलाकात पर चीन ने क्या कहा?
'एक दूसरे की खूबियों से सीख सकते हैं', शी जिनपिंग-PM मोदी मुलाकात पर चीन ने क्या कहा?
यूएई के प्रिंस ब्रिक्स के बीच वापस लौटे, हूती अटैक है वजह?
यूएई के प्रिंस ब्रिक्स के बीच वापस लौटे, हूती अटैक है वजह?
'ईरान के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल न होने दें', खाड़ी देशों को पेजेश्कियान का संदेश
'ईरान के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल न होने दें', खाड़ी देशों को पेजेश्कियान का संदेश
'आपके समर्थन के लिए शु्क्रिया', भारत-चीन द्विपक्षीय बैठक में जिनपिंग से बोले पीएम मोदी
'आपके समर्थन के लिए शुक्रिया', भारत-चीन द्विपक्षीय बैठक में जिनपिंग से बोले पीएम मोदी

वीडियोज

BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump
Sandeep Chaudhary:भारत-चीन के रिश्ते सुधरेंगे?,ट्रंप को मिलेगा जवाब?।BRICS Summit 2026।Putin।Jinping

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
बारिश से रद्द होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20? दिल्ली के मौसम पर आया बड़ा अपडेट
बारिश से रद्द होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20? दिल्ली के मौसम पर आया बड़ा अपडेट
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा?
शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा?
Kal Ka Rashifal 13 September: मेष और कन्या समेत इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल!
Kal Ka Rashifal 13 September 2026: रविवार को शुक्ल व सर्वाअमृत योग से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, बड़ी डील और धन लाभ के प्रबल योग!
Embed widget