एक्सप्लोरर

अगले साल हज पर जाने वालों के पास कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी, नकवी ने दी जानकारी

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज कमेटी और अन्य हितधारकों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि हज यात्रा 2021 के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है.

मुंबई: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि साल 2021 में हज पर जाने वाले यात्रियों के पास अपनी यात्रा से 72 घंटे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट होना अनिवार्य होगा. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज कमेटी और अन्य हितधारकों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि हज यात्रा 2021 के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है.

उन्होंने कहा, 'आवेदक ऑनलाइन, ऑफलाइन या हज मोबाइल ऐप के जरिये आवेदन कर सकते हैं. सभी यात्रियों को कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि करने वाली आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पेश करनी होगी. यह जांच सऊदी अरब जाने वाले विमान में सवार होने से 72 घंटे पहले की होनी चाहिये. '

नकवी ने कहा कि कोविड-19 हालात और एयर इंडिया तथा अन्य एजेंसियों से मिली प्रतिपुष्टि के मद्देनजर हज रवानगी केन्द्रों की संख्या घटाकर 10 कर दी गई है. इससे पहले तक देशभर में ऐसे 21 केन्द्र हुआ करते थे.

उन्होंने कहा कि 10 रवानगी केन्द्र अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चिं, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनउ, मुंबई और श्रीनगर हैं. नकवी ने कहा कि ' महिलाओं द्वारा बिना मेहरम (पुरुष साथी) श्रेणी के तहत हज यात्रा के लिये 2020 में किया गया आवेदन 2021 में भी वैध है. इसके अलावा इस श्रेणी में नये आवेदन भी स्वीकार किये जायेंगे .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget