एक्सप्लोरर

भारत में सबसे पहले इन लोगों को मिल सकती है कोरोना की वैक्सीन, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

भारत में जिन लोगों को पहले कोरोना का वैक्सीन दिया जाएगा उनमें एक करोड़ हेल्थ वर्कर्स शामिल होंगे. वैसे लोगों को भी पहले वैक्सीन मिलेगा जिनकी उम्र 50 से कम है लेकिन वो को-मोरबिड हैं.

नई दिल्ली: अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल फरवरी में भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी. भारत बायोटेक का लक्ष्य है कि अगले साल फरवरी महीने में 'कोवैक्सीन' को लॉन्च कर दिया जाए. ये भारत की पहली कोरोना वैक्सीन हो सकती है. इस बीच वैक्सीन के डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर सरकार भी तैयारी कर रही है. सबसे पहले जिन्हें वैक्सीन का डोज दिया जाएगा उसको लेकर चार तरह की कैटेगरी बनाई है.

सबसे पहले देश में जिन्हें वैक्सीन का डोज दिया जाएगा उनमें एक करोड़ हेल्थ वर्कर्स को शामिल किया गया है. डॉक्टर्स, नर्सेज और आशा वर्कर्स के अलावा एमबीबीएस के छात्रों को भी कोरोना का वैक्सीन सबसे पहले मिलेगा.

इसके अलावा दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोरोना का वैक्सीन दिया जाएगा. इनमें नगर निगम के कर्मचारी, सेना के सदस्य और पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही पचास साल से अधिक आयु के वैसे लोग जिन्हें कोरोना से संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा है उन्हें भी प्रायोरिटी ग्रुप में रखा गया है. इनकी संख्या 26 करोड़ होगी. गौरतलब है कि उम्रदराज लोगों को कोरोना ज्यादा प्रभावित करता है.

वहीं स्पेशल कैटेगरी के एक करोड़ लोगों को भी वैक्सीन का टीका मिलेगा. इनमें वे लोग शामिल होंगे जिनकी उम्र पचास साल से कम होगी लेकिन वे को-मोरबिड होंगे. यानी वे लोग जो दूसरी बीमारी से भी ग्रसित हैं. बता दें कि जो लोग दूसरी बीमारी से संक्रमित होते हैं उनके कोरोना का खतरा ज्यादा होता है.

बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस-रोधी टीका अभियान में अस्पतालों के अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायत भवनों और ऐसे अन्य संस्थानों का इस्तेमाल टीकाकरण स्थलों के रूप में किया जाएगा. इस अभियान की निगरानी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा की जाएगी.

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा दिलाया था कि सभी को वैक्सीन मिलेगी. कोरोना काल में अपने पहले इंटरव्यू के दौरान एक अंग्रेज़ी अख़बार से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, "सबसे पहले मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होती है, सभी देशवासियों को वैक्सीन लगाई जाएगी. कोई भी वैक्सीन से वंचित नहीं रहेगा. जाहिर सी बात है कि वैक्सीन उन्हें पहले लगाई जाएगी, जिन्हें कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा है, जैसे हमारे स्वास्थ्यकर्मी. वैक्सीन के डिस्ट्रिब्यूशन के लिए हमने नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप भी बनाया है. हमें ये भी याद रखना है कि अभी भी वैक्सीन की खोज पर काम चल रहा है. ट्रायल हो रहे हैं. अभी एक्सपर्ट इस बारे में कुछ नहीं कह सकते कि वैक्सीन के कितने डोज दिये जाएंगे या वैक्सीन कैसे काम करेगी. जब इन सारी चीजों का अध्ययन एक्सपर्ट कर लेंगे तब हमें वैक्सीन के डिस्ट्रिब्यूशन में भी आसानी होगी."

इन जगहों पर किया जाएगा टीकाकरण

एक विशेषज्ञ समूह द्वारा तैयार किए गए एक खाके के अनुसार, राज्य सरकारें उन इमारतों की पहचान करेंगी जिनका उपयोग विशेष कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण बूथ के रूप में किया जा सकता है जो मौजूदा वैश्विक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के समानांतर चलेगा.

इससे संबंधित एक सूत्र ने कहा, ‘‘टीकाकरण स्थल सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं तक सीमित नहीं होंगे. इस तरह के केंद्र राज्य सरकारों द्वारा चिह्नित आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायत भवनों और ऐसे अन्य संस्थानों में भी स्थापित किए जाएंगे.’’

पंजाब: किसान आंदोलन की वजह से बंद रेल सेवा शुरू करने को लेकर गृहमंत्री शाह से मिले कांग्रेस सांसद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget