एक्सप्लोरर

Coronavirus: 'नहीं कह सकते कि कोरोना यहां नहीं है, मौत के आंकड़ों में हो रहा है इजाफा', जानें क्या कुछ बोले WHO चीफ?

Covid-19: कोरोना वायरस से दुनिया में पिछले हफ्ते 15 हजार से ज्यादा मरीजों ने दम तोड़ा है. जबकि पिछले चार हफ्तों में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 35 प्रतिशत पर पहुंच गया है. WHO प्रमुख ने इसकी जानकारी दी है

Corona Virus New Varient: विश्व स्वास्थ्य संगठन (Who) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस दुनिया में कोरोना संक्रमण से बढ़ती मौतों को लेकर चेतावनी जारी की है. उनका कहना है कि दुनिया हमने कोरोना वायरस कोविड-19 (Covid-19) के साथ जीना सीख लिया है तो इसका यह मतलब नहीं है कि वह हमारे बीच मौजूद नहीं है. उसकी मौजूदगी बढ़ते हुए आंकड़े साफ बंया कर रहे हैं. दुनियाभर में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा बढ़न लगा है. पिछले चार हफ्तों में पूरी दुनिया के अंदर जहां 35 प्रतिशत अधिक कोरोना मरीजों की मौत हुई हैं. वहीं पिछले हफ्ते में 15 हजार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है. उन्होंने टीकाकरण और कोरोना प्रोटोकॉल के पालन करने की अपील की है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने पत्रकारों को मंकीपॉक्स और कोविड-19 विषय पर बताया कि कोविड-19 से पिछले चार हफ्तों में दुनिया में 35 प्रतिशत मौतें अधिक हुई हैं. पिछले सप्ताह 15 हजार लोगों ने कोरोना वायरस से दम तोड़ा है. हमारे पास संक्रमण को रोकने और लोगों की जान बचाने के सभी उपकरण होने के बावजूद मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है. ओमिक्रोन का नया वैरियंट बीए.5 (BA.5) पिछले महीने 90 प्रतिशत से अधिक केसों में देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि "हम सभी में से कोई व्यक्ति असहाय नहीं है. यदि आपने टीका नहीं लगवाया है तो सबसे पहले टीका लगवाएं. जरूरत पड़े तो बूस्टर डोज भी लगवाएं. सामाजिक दूरी का पालन करें. अगर ऐसा संभवन नहीं हो पा रहा है तो भीड़भाड़ इलाकों से बचें और हमेशा मास्क लगाकर रखें. विशेष तौर पर अपने घर के अंदर मास्क जरूर पहनना है.

‘हम कोरोना वायरस से थक चुके हैं, वायरस नहीं थक रहा’

WHO प्रमुख ने कहा कि ‘हम सभी कोरोना वायरस से थक चुके हैं, लेकिन वायरस हमसे नहीं थक रहा है. ’ इस वायरस के साथ तो जी भी सकते हैं, लेकिन एक हफ्ते में 15 हजार से अधिक मौतों के साथ नहीं जी सकते हैं. अस्पतालों में बढ़ रहे मरीजों के साथ नहीं रह सकते हैं. इसीलिए कोरोना प्रोटोकॉल के पालन करने की सबसे ज्यादा जरूरत है. लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के नियमों को नजर अंदाज नहीं करना है.

अमेरिका और भारत में पैर पसार रहा है वायरस

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दुनिया में 17 अगस्त तक कोरोना वायरस के 58,96,80,368 मामलों की पुष्टि हुई है. जिनमें से 64,36,519 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है. ड्ल्यूएचओ के आंकड़ों में सबसे अधिक मामले संयुक्त राज्य (United States) अमेरिका (America) से हैं. अमेरिका में 9 करोड़ से अधिक कोरोना केसों की पुष्टि हुई है. दूसरे नंबर पर भारत में करीब 4.4 करोड़ कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं.

इस देश में है मंकीपॉक्स का प्रकोप

WHO प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने मंकीपॉक्स पर जानकारी दी कि पिछले सप्ताह 7500 केस मिले. जो उससे पिछले सप्ताह के आंकड़ों से 20 प्रतिशत अधिक हैं. लगभग 92 देशों से अब तक 12 मौत हो चुकी हैं. 35000 से अधिक मंकीपॉक्स के केस अब तक मिले हैं. अधिकांश मंकीपॉक्स के मामले यूरोप से सामने आ रहे हैं. अमेरिका में पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में सबसे मंकीपॉक्स के मामले मिले हैं.

यह भी पढ़ें

Ukraine में जंग के बीच क्या रूस-भारत संबंधों पर बदला अमेरिका का रुख? US की तरफ से आया ये जवाब

Monkeypox Cases Increased: मंकीपॉक्स केस बीते हफ्ते की तुलना 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं. डब्ल्यूएचओ (WHO) डीजी डॉ टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने बताया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget