एक्सप्लोरर

Monkeypox: मंकीपॉक्स के मामलों में 20 फीसदी का उछाल, एक हफ्ते में आए 7500 से ज्यादा केस- WHO

Monkeypox Cases Increased: मंकीपॉक्स केस बीते हफ्ते की तुलना 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं. डब्ल्यूएचओ (WHO) डीजी डॉ टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने बताया.

Monkeypox Cases Increased In World:  विश्व स्वास्थ्य संगठन- डब्ल्यूएचओ (World Health Organization-WHO) दुनिया भर में मंकीपॉक्स के बढ़ते केसों को देखकर चिंता में है. यूएन (UN) की स्वास्थ्य एजेंसी ने दुनिया भर में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के केसों में बीते हफ्ते की तुलना में 20 फीसदी की बढ़ोतरी होने की जानकारी दी है. इस बीमारी से अभी तक 12 मौतें हो चुकी हैं. अब तक दुनिया में इस बीमारी के 35,000 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं. 

इस हफ्ते बढ़े मंकीपॉक्स के केस

विश्व स्वास्थ्य संगठन -डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक  डॉ टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस (Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus) के मुताबिक अब तक दुनिया भर में मंकीपॉक्स के  35,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इस बीमारी से दुनिया के 92 देशों में 12 मौतों हो चुकी हैं. डब्ल्यूएचओ डीजी डॉ गेब्रियेसस ने बताया कि बीते हफ्ते मंकीपॉक्स के 7500 केस आए थे. एक ही हफ्ते में इस बीमारी के केसों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. बीते हफ्ते से मंकीपॉक्स के केसों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. डॉ गेब्रियेसस कहते हैं कि मंकीपॉक्स के प्रकोप को काबू में करने में टीके (Vaccines) अहम भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने बताया कि दुनिया कई देशों में जो समुदाय मंकीपॉक्स की बीमारी का सामना कर रहे हैं, वहां टीकों की भारी मांग है. 

मई से बढ़ा था प्रकोप

गौरतलब है कि इस साल मई महीने में मंकीपॉक्स तेजी से दुनिया में फैला था. मंकीपॉक्स का वायरस खास तौर पर इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है. इस रोग के रोगियों में बुखार, मांसपेशियों में दर्द और त्वचा पर बड़े फोड़े जैसी परेशानियां पेश आ रहीं हैं. विशेषकर ये बीमारी समलैंगिक पुरुषों में तेजी से फैल रही है. इसका एक बड़ा कारण उनके बीच बनने वाले यौन संबंधों को माना जा रहा है.

मंकीपॉक्स के विश्व में बढ़ते प्रसार को देखते हुए डब्ल्यूएचओ (WHO) ने जुलाई में इसे  पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी (Public Health Emergency) घोषित कर दिया था. सबसे पहले मंकीपॉक्स का वायरस बंदरों (Monkeys) में मिला था. इस वजह से ब्राजील (Brazil) में लोगों ने डरकर बंदरों पर हमले किए थे. इसे गंभीरता से लेते हुए डब्ल्यूएचओ  मंकीपॉक्स का नाम बदलने के लिए लोगों से सुझाव मांग रहा है. इसके लिए उसने एक वेबसाइट भी बनाई है. इसमें कोई भी मंकीपॉक्स के नए नाम को लेकर अपनी राय दे सकता है. 

ये भी पढ़ेंः

Monkeypox: आखिर क्यों बदलना चाहता है WHO मंकीपॉक्स का नाम, जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान

Explained: अमेरिका में मंकीपॉक्स को लेकर हेल्थ इमरजेंसी का एलान, क्या आपको भी चिंता करना चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget