एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सेना को पूरी तरह निकाला, राष्ट्रपति बाइडेन बोले- 20 साल की सैन्य उपस्थिति का अंत हुआ

Afghanistan Crisis: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अब अफगानिस्तान में हमारी 20 साल की सैन्य उपस्थिति समाप्त हो गई है. उन्होंने अपने देश के कमांडर्स का शुक्रिया अदा किया.

Afghanistan Crisis: अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को पूरी तरह निकाल लिया है. यूएस जनरल केनेथ एफ मैकेंजी ने इस बात की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के पूरा होने और अमेरिकी नागरिकों और अफगानों को निकालने के लिए सैन्य मिशन की समाप्ति की घोषणा करते हैं. जनरल ने कहा कि अंतिम सी-17 विमान को हामिद करजई हवाई अड्डे से 30 अगस्त को दोपहर 3:29 बजे रवाना किया गया.

इसके अलावा अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपनी राजनयिक उपस्थिति को भी खत्म कर दिया और वह कतर में शिफ्ट हो गया है. न्यूज़ एजेंसी एएफपी ने अमेरिकी के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के हवाले से ये बात कही. ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका हर उस अमेरिकी की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है जो अफगानिस्तान छोड़ना चाहता है.

अफगानिस्तान से सैन्य निकासी पूरी होने की घोषणा के साथ ही जनरल केनेथ एफ मैकेंजी कहा, “जबकि सैन्य निकासी पूरी हो गई है, अतिरिक्त अमेरिकी नागरिकों और अफगानों को सुनिश्चित करने के लिए राजनयिक मिशन जारी है.” बता दें कि अमेरिका ने अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से पूरी तरह निकालने के लिए 31 अगस्त तक की समयसीमा तय की थी.

वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, “ अब अफगानिस्तान में हमारी 20 साल की सैन्य उपस्थिति समाप्त हो गई है. मैं अपने कमांडरों को अफगानिस्तान से खतरनाक निकासी के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. जैसा कि 31 अगस्त सुबह का समय निर्धारित किया गया था.”

जो बाइडेन ने कहा, “यूएन सिक्योरिटी काउंसिल का प्रस्ताव एक स्पष्ट संदेश भेजता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान से आगे बढ़ने की अपेक्षा करता है, विशेष रूप से यात्रा की स्वतंत्रता को लेकर. तालिबान ने सुरक्षित मार्ग पर प्रतिबद्धता जताई है और दुनिया उन्हें अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम रखेगी. इसमें अफगानिस्तान में चल रही कूटनीति...जो लोग अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं उनके लिए निरंतर प्रस्थान के लिए हवाई अड्डे को फिर से खोलने के लिए भागीदारों के साथ समन्वय शामिल होगी.”

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ये भी कहा, “मैंने विदेश मंत्री से कहा है कि वे अपने अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ निरंतर समन्वय का नेतृत्व करें ताकि किसी भी अमेरिकी, अफगान भागीदारों और विदेशी नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जा सके जो अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं. इसमें आज पारित यूएनएससी प्रस्ताव शामिल होगा.”

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने भारत की मौजूदा अध्यक्षता में सोमवार को अफगानिस्तान के हालात पर एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें मांग की गई है कि युद्ध प्रभावित देश का इस्तेमाल किसी देश को डराने या हमला करने या आतंकवादियों को पनाह देने के लिए नहीं किया जाए.

UNSC Resolution On Afghanistan: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान पर प्रस्ताव पारित किया, तालिबान को लेकर कही ये बात

Afghanistan Crisis: तालीबानी नेताओं का इंटरव्यू करने वाली महिला पत्रकार ने भी छोड़ा अफगानिस्तान, abp न्यूज़ से कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget