एक्सप्लोरर

UNSC Resolution On Afghanistan: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान पर प्रस्ताव पारित किया, तालिबान को लेकर कही ये बात

UNSC Resolution On Afghanistan: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान पर प्रस्ताव पारित किया. इसमें कहा गया कि तालिबान अफगानिस्तान के नागरिकों की सुरक्षा की बात का पालन करेगा.

UNSC Resolution On Afghanistan: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)  ने अफगानिस्तान पर प्रस्ताव पारित किया. रूस, चीन अनुपस्थित रहे. परिषद के 13 सदस्य देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने यूएनएससी की बैठक की अध्यक्षता की. सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव का प्रमुख पहलू वहीं बिंदू है जिसे भारत की तरफ से लगातार रेखांकित किया जा रहा है. भारत का कहना है कि अफगान क्षेत्र का उपयोग किसी भी देश को धमकाने या हमला करने या आतंकवादियों को शरण देने, प्रशिक्षित करने, आतंकवादी कृत्यों की योजना या वित्त पोषण के लिए नहीं किया जाना चाहिए. सूत्रों ने बताया कि प्रस्ताव का मुख्य पहलू यही है.

तालिबान के बयान को भी नोट किया गया

अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की तरफ से पेश किए गए प्रस्ताव में मांग की गई है कि अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल किसी देश को धमकाने/हमला करने या आतंकवादियों को पनाह देने के लिए न किया जाए. सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव में तालिबान द्वारा 27 अगस्त को दिए गए बयान को भी नोट किया गया है. सुरक्षा परिषद को उम्मीद है कि तालिबान अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करेगा, जिसमें अफगानों और सभी विदेशी नागरिकों के अफगानिस्तान से सुरक्षित, सुरक्षित और व्यवस्थित प्रस्थान के संबंध में शामिल हैं.

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला क्या बोले?

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, "अफगानिस्तान पर आज का प्रस्ताव यूएनएससी 1267 की तरफ से नामित आतंकवादी और संस्थाओं को रेखांकित करता है, यह भारत के लिए सीधे तौर पर महत्व रखता है, अफगान क्षेत्र का उपयोग किसी भी देश को धमकाने, हमला करने या आतंकवादियों को शरण देने, वित्त देने या प्रशिक्षित करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "आज का प्रस्ताव महिलाओं के अधिकारों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों के महत्व को भी रेखांकित करता है...विशेष रूप से अफगानिस्तान में सिख और हिंदू अल्पसंख्यक. प्रस्ताव ने लोगों के सुरक्षित आवागमन और अफगानिस्तान के साथ अपने जुड़ाव में आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता दर्शाया है."

अमेरिका की प्रतिनिधि ने क्या कहा?

यूएनएनसी में अमेरिका की प्रतिनिधि ने कहा कि प्रस्ताव अफगानिस्तान के भविष्य के बारे में स्पष्ट उम्मीदें स्थापित करता है. यूएनएससी को उम्मीद है कि तालिबान अफगानों और विदेशियों के लिए सुरक्षित मार्ग की सुविधा के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरेगा, जो आज, कल या 31 अगस्त के बाद अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं.

Afghanistan Crisis: तालीबानी नेताओं का इंटरव्यू करने वाली महिला पत्रकार ने भी छोड़ा अफगानिस्तान, abp न्यूज़ से कही ये बात

Afghanistan Crisis : अफगानिस्तान में कब थमेंगे आईएस के आतंकी हमले? तालिबान ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget