एक्सप्लोरर

China on visa ban: चीन ने फंसे भारतीयों के वीजा प्रतिबंध का किया बचाव, कोरोना का मुकाबला करने के लिए 'उचित' बताया

China on visa ban: चीन ने कोरोना वायरस के मद्देनजर अपनी वीजा पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. जिसके कारण बड़ी संख्या में भारतीय इससे प्रभावित हो रहे हैं. वहीं चीन ने अपने वीजा प्रतिबंधों का बचाव भी किया है.

China on visa ban: चीन ने सोमवार को यह कहकर अपने वीजा प्रतिबंधों का बचाव किया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये यह 'वैज्ञानिक, पेशेवर और उपयुक्त' हैं. यह प्रतिबंध फंसे हुए हजारों भारतीयों को वापस बीजिंग लौटने से रोकने वाला है. चीन ने इसके साथ ही यह भी कहा कि यह भारतीयों को निशाना बनाने के लिए नहीं है बल्कि यह नियम उन चीनी नागरिकों पर भी लागू होता है जो विदेश से वापस आना चाहते हैं.

बीजिंग में भारतीय राजदूत विक्रम मिश्री द्वारा चीन के लंबे समय तक कड़े यात्रा प्रतिबंधों की आलोचना से संबंधित सवालों के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने निकट भविष्य में प्रतिबंधों में ढील देने से इनकार किया. मिश्री ने पिछले हफ्ते चीन-भारत संबंधों पर 'ट्रैक-2 डॉयलाग' को संबोधित करते हुए कोविड महामारी के कारण फंसे हजारों भारतीय छात्रों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को यहां वापस आने अनुमति देने के लिए चीन की अनिच्छा पर “निराशा” जाहिर की.

उन्होंने चीन के प्रतिबंधों को विशुद्ध रूप से मानवीय मुद्दे पर 'अवैज्ञानिक दृष्टिकोण' करार दिया. इस संबंध में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर चीनी प्रवक्ता हुआ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए उपाय किए गए हैं. हुआ ने कहा, ‘‘चीन की रोकथाम और नियंत्रण का यह उपाय वैज्ञानिक, पेशेवर और उपयुक्त हैं. मैं इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि चीन अपने नागरिकों सहित यहां आने वाले सभी यात्रियों के लिए समान रूप से आइसोलेशन उपायों को लागू करता है."

बड़ी संख्या में भारत में फंसे हैं चीनी नागरिक

खबरों के अनुसार, बड़ी संख्या में चीनी नागरिक भारत में फंसे हैं, वे लोग कठोर प्रतिबंधों और विमानों के निलंबन के कारण अपने देश नहीं लौट सकते हैं. प्रवक्ता ने कहा 'वीजा मसले पर, जिस बारे में आप जानना चाहते है, कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये चीन को जिन उपायों को अपनाना है वह भारत के नागरिकों को निशाना बनाने के लिये नहीं है, बल्कि यह चीनी नागरिकों समेत सभी लागू होता है.'

चीनी मेडिकल और अन्य कॉलेजों में पढ़ने वाले 23 हजार भारतीय छात्रों के अलावा, सैकड़ों व्यवसायी, कर्मचारी और उनके परिजन पिछले साल से ही भारत में फंसे हैं. इन प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप कई लोग या तो नौकरी खो रहे हैं अथवा अपना व्यवसाय खो रहे हैं और परिवारों से अलग हो रहे हैं.

हुआ ने कहा, 'प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण उपायों के साथ, चीन कोविड-19 के संदर्भ में कर्मियों के आदान-प्रदान की उचित व्यवस्था करने के लिए, भारत समेत सभी देशों के साथ काम करने को तैयार है.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें जल्दबाजी नही की जा सकती है. चीन की रोकथाम और नियंत्रण के उपाय वैज्ञानिक, पेशेवर और उचित हैं. हम बदलती परिस्थितियों और जरूरतों के अनुसार समय पर समायोजन और उचित व्यवस्था करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि चीन वैज्ञानिक आधार पर कोविड-19 प्रोटोकॉल अपना रहा है

इसे भी पढ़ेंः
UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए BJP ने चार लेयर में बनाई 'टीम सुपर-30', जानें- किसे मिली जगह

West Bengal Bypolls: भवानीपुर में हुए हंगामे पर EC ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट, बीजेपी बोली- रद्द हो चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget