एक्सप्लोरर

West Bengal Bypolls: भवानीपुर में हुए हंगामे पर EC ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट, बीजेपी बोली- रद्द हो चुनाव

West Bengal Bypolls: पश्चिम बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने ट्वीट करते हुए टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि ये उन्हें जान से मारने की साजिश थी.

West Bengal Bypolls: चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल के भवानीपुर (Bhabanipur) में हुए हंगामे को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. चुनाव आयोग ने शाम चार बजे तक रिपोर्ट देने को कहा है. दोपहर करीब तीन बजे चुनाव आयोग के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. बीजेपी ने भवानीपुर सीट पर उपचुनाव रद्द करने की मांग की है.

बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि 'उनके ऊपर भवानीपुर के जगुबबर बाजार में सुनियोजित तरीके से टीएमसी के गुंडों' ने हमला किया. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि उन्हें मारने की साजिश थी. दिलीप घोष ने कहा कि यह सत्तारूढ़ दल की जघन्य, भयावह प्रकृति को उजागर करता है. क्या इस घटना के बाद स्वस्थ चुनाव हो सकते हैं?? इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया, “इस राज्य में आम आदमी का जीवन कितना सुरक्षित है जब मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र भवानीपुर में जनप्रतिनिधियों पर हमला हो रहा है?”

बता दें कि भवानीपुर में हंगामे के दौरान दिलीष घोष को भीड़ से निकालने के दौरान उनके सुरक्षाकर्मियों को बंदुक निकालना पड़ गया. दिलीप घोष ने कहा कि इस परिस्थिति में चुनाव संभव नहीं है. इस उपचुनाव को रद्द कर देना चाहिए. जब माहौल शांत होगा, तब चुनाव करवाया जाए.

बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी सहित टीएमसी सरकार असहिष्णु है, हमें प्रचार करने की अनुमति नहीं दे रही है. टीएमसी के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया, उन्हें पीटा. 30 सितंबर को मतदान करने से पहले फैसला लें.

वहीं,  इससे पहले नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “स्थिति बहुत गंभीर है और चुनाव आयोग कुछ नहीं कर रहा है. हमारी पार्टी की एक टीम उनसे दिल्ली में मिली और यहां भी (कोलकाता में) हमारा प्रतिनिधिमंडल उनसे कई बार मिला था लेकिन चुनाव आयोग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.”

टीएमसी ने साधा निशाना

दिलीष घोष के सुरक्षाकर्मियों की तरफ से हथियार निकालने पर टीएमसी ने निशाना साधा है. टीएमसी ने कहा, “दिन के उजाले में जनता की तरफ बंदूक दिखाने की हिम्मत कैसे हुई? क्या लोगों को उन नेताओं के खिलाफ विरोध करने का अधिकार नहीं है जिनका वे समर्थन नहीं करते? मानवाधिकारों का ऐसा घोर उल्लंघन शर्मनाक है! यह भवानीपुर में लोगों की सुरक्षा और सुरक्षा से समझौता करता है!”

Rohini Court Shootout: इंटरनेट कॉलिंग के जरिए रची गई गैंगस्टर गोगी की हत्या की साजिश, पुलिस की जांच में खुलासा

BKU-BHANU के अध्यक्ष भानु प्रपात सिंह ने भारत बंद बुलाने वाले किसान संगठनों की तुलना तालिबान से की, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget