एक्सप्लोरर

China Conspiracy : UN के अधिकारियों को चीन की दो बार रिश्वत देने की कोशिश, ड्रैगन के नापाक इरादों का खुलासा

China Expose: रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन संयुक्त राष्ट्र पर कब्जा करना चाहता है, ताकि हर काम में उसकी तूती बोल सके.

China AT UN: भारत पर कब्जा करने की नीयत रखने वाले चीन की एक और करतूत सामने आई है. संयुक्त राष्ट्र के व्हिसिलब्लोहर ने चीन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. इसमें कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन संयुक्त राष्ट्र पर कब्जा करना चाहता है, ताकि हर काम में उसकी तूती बोल सके. चीन चाहता है कि उसका यूएन पर राज रहे और उसे अपने हिसाब से चला सके.

रिपोर्ट में दावा है कि इसको लेकर चीन ने कई बार संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को रिश्वत की पेशकस भी की थी. चीन के इस प्रोपोगेंडा का पर्दाफाश संयुक्त राष्ट्र व्हिसिलब्लोहर की सदस्य और मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की पूर्व कर्मचारी एम्मा रीली ने किया है. व्हिसिलब्लोहर ने इसको लेकर कुछ सबूत भी पेश किए हैं. 

गंभीर मुद्दों पर चर्चा रोकने का आरोप

रिपोर्ट में बताया गया कि चीन ने कई बार यूएन में गंभीर मुद्दों पर चर्चा रोकने के लिए वोटों को भी प्रभावित किया और 2 बार महासभा के अध्यक्षों को रिश्वत भी देने की कोशिश की. उन्होंने सबूत पेश कर आरोप लगाया कि चीन संयुक्त राष्ट्र महासभा में कानून के शासन, लोकतंत्र और मानवाधिकारों को हटा देना चाहता है दरअसल, रीली ने मंगलवार को इसको लेकर एक लेख प्रकाशित किया था, जिसमें ये सभी गंभीर आरोप चीन पर लगाए गए.

इसमें बताया गया कि कैसे जिनपिंग सरकार कुछ मुद्दों को न उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा को प्रभावित कर रहा है. कई बार जब मामला पकड़ा गया तो अपनी ये करतूत छिपाने के लिए चीन ने संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव डाला, ताकि वे रिपोर्ट उसके हिसाब से बना सकें. 

रिश्वत देने की कोशिश

रीली ने रिपोर्ट में दावा किया कि चीन ने कोविड के बाद डब्ल्यूएचओ (Who) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNP) की रिपोर्ट में भी छेड़छाड़ कराई. उइगर मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर ओएचसीएचएआर की रिपोर्ट को लेकर भी दबाव बनाया है. कई बार हस्तक्षेप भी किया. ऐसा दावा है कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ कर्मचारी ने चीन को उन मानवाधिकार कर्मचारियों के नाम बता दिए, जिन्होंने रिपोर्ट बनाई थी, ताकि चीन उन अधिकारियों का पता लगा कर उनके संपर्क कर सके और रिश्वत देने की पेशकस कर सकें.

ये भी पढ़ें

कंगाल पाकिस्तान परमाणु हथियारों पर कर रहा खर्च, क्या भारत है इसकी वजह? अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया: 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया: 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget