एक्सप्लोरर

नशे में पेशाब करने पर 2.5 करोड़ का जुर्माना... रेस्टोरेंट में किया ऐसा कारनामा, शर्मिंदा हुए पैरेंट्स

शंघाई के मशहूर रेस्टोरेंट में दो नाबालिग लड़कों ने टेबल पर चढ़कर उबलते सूप के बर्तन में पेशाब कर दिया. इसका वीडियो वायरल होने पर रेस्टोरेंट की साख पर सवाल उठने लगे.

चीन के एक रेस्टोरेंट में दो नाबालिग लड़कों ने नशे की हालत में घिनौनी हरकत की, जिसका खामियाजा उनके माता-पिता को भुगतना पड़ा. शंघाई के मशहूर हैडिलाओ हॉटपॉट रेस्टोरेंट में इन दोनों लड़कों ने टेबल पर चढ़कर उबलते सूप के बर्तन में पेशाब कर दिया, जिसके बाद वहां की कोर्ट ने उनके माता-पिता पर 2.2 मिलियन युआन (लगभग 2.71 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है.

रेस्टोरेंट ने ग्राहकों को दिया मुआवजा

यह घटना 24 फरवरी 2025 की है, लेकिन कंपनी को चार दिन बाद ही इसकी जानकारी मिली. हालांकि किसी ग्राहक ने उस दूषित सूप का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन इसका वीडियो वायरल होने पर रेस्टोरेंट की साख पर सवाल उठने लगे. हैडिलाओ ने एहतियात के तौर पर 4,000 से अधिक ग्राहकों को मुआवजा दिया, जो उस दिन से लेकर 8 मार्च तक रेस्टोरेंट में आए थे.

हैडिलाओ ने ग्राहकों को उनके बिल के पूरे पैसे लौटाए और दस गुना ज्यादा नकद मुआवजा भी दिया. इसके बाद कंपनी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद दोनों नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया. कंपनी ने मार्च में केस दर्ज कर सार्वजनिक माफी और 23 मिलियन युआन (करीब 27 करोड़ रुपये) के हर्जाने की मांग की.

नाबालिग के माता-पिता पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

इस हफ्ते के शंघाई की एक अदालतक ने फैसला सुनाया कि दोनों नाबालिगों ने जानबूझकर संपत्ति के अधिकारों का उल्लंघन किया और अपमानजनक हरकत कर रेस्टोरेंट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया. कोर्ट ने कहा कि इससे लोगों को भारी असुविधा हुई और कंपनी को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

कोर्ट ने नाबालिग के माता-पिता को व्यावसायिक क्षति के लिए 20 लाख युआन (2.4 करोड़ रुपये), टेबलवेयर के नुकसान और सफाई के लिए 1,30,000 युआन (15.4 लाख रुपये) और कानूनी शुल्क के रूप में 70,000 युआन (8.3 लाख रुपये) का भुगतान करने का आदेश दिया. कोर्ट ने ये भी कहा कि कंपनी ने ग्राहकों को जो मुआवजा दिया है वह अच्छा कदम है, लेकिन उसे क्षतिपूर्ति में शामिल नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें :  क्या NATO की तरह एक साथ आ पाएंगे मुस्लिम देश या सिर्फ हवाबाजी? भारत से पिटे पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने फिर रोया रोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget