एक्सप्लोरर

क्या पाकिस्तान में खत्म हो जाएगा क्रिकेट? जानें क्यों पूर्व कप्तान इमरान खान ने जेल से कही ये बात

Pakistan News: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पाकिस्तानी टीम बाहर हो गई है. टीम को भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

Pakistan News: विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान इमरान खान ने भारत से पाकिस्तान की हार और चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर निराशा व्यक्त की है. उनकी बहन अलीमा खान ने यह जानकारी दी. रावलपिंडी की अदियाला जेल में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने के बाद अलीमा ने खुलासा किया कि इमरान रविवार 23 फरवरी को दुबई में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन से परेशान थे.

भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने शानदार शात्क बनाया था.

अलीमा खान ने कही ये बात

पीटीआई के अनुसार अलीमा ने कहा, "पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) के संस्थापक ने भारत के खिलाफ मैच हारने पर बहुत दुख व्यक्त किया है." उन्होंने कहा कि इमरान खान ने जेल में रहकर मैच देखा. 

इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी की क्षमताओं पर भी सवाल उठाए तथा क्रिकेट प्रशासन में शीर्ष पदों पर मौजूदा सरकार की नियुक्तियों पर निराशा व्यक्त की. अलीमा ने कहा, "इमरान ने कहा कि जब पसंदीदा खिलाड़ियों को निर्णय लेने वाले पदों पर बैठा दिया जाएगा तो आखिर में क्रिकेट नष्ट हो जाएगा."

पूर्व पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने लगाए गंभीर आरोप 

पूर्व पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि  उन्होंने घरेलू क्रिकेट ढांचे के साथ छेड़छाड़ की,जिस वजह से पाकिस्तानी टीम पर इसका असर पड़ा है. गौरतलब है कि 2019 में इमरान खान के निर्देश पर पीसीबी ने घरेलू क्रिकेट संरचना में बदलाव किया था. इसके बाद 16-18 विभागीय और क्षेत्रीय संघ पक्षों की लंबे समय से चली आ रही प्रणाली को छह-टीम प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता के साथ बदल दिया था. इमरान के पूर्व साथी रमीज राजा को 2021 में पीसीबी प्रमुख नियुक्त किया गया था, लेकिन इमरान के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget