एक्सप्लोरर

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने डेनियल रोजर्स को बनाया CSIS का नया प्रमुख

Canada News: 16 अक्टूबर, 2024 को प्रधानमंत्री कार्यालय ने डेनियल रोजर्स को कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) का अगला निदेशक नियुक्त किया, जो 28 अक्टूबर से पदभार संभालेंगे.

Canada News: डेनियल रोजर्स को कनाडा के जासूसी एजेंसी का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है. दरअसल, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रोजर्स को कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा का नया निदेशक नियुक्त किया है. वे 28 अक्टूबर को यह पदभार संभालेंगे.

जानकारी के अनुसार, इससे पहले कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा के निदेशक डेविड विग्नॉल्ट थे, जो सात साल तक खुफिया सेवा में निदेशक के रूप में कार्यरत रहें. वहीं, रिटायर्ड होकर अमेरिकी खुफिया फर्म स्ट्राइडर में शामिल हो गए थे. अब डेनियल रोजर्स, डेविड विग्नॉल्ट की जगह लेंगे.

रोजर्स ने हाल ही में प्रधानमंत्री के उप राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार और कैबिनेट के उप सचिव के रूप में कार्य किया है. इससे पहले, उन्होंने कम्युनिकेशन सिक्योरिटी इस्टैब्लिशमेंट कनाडा में भी काम किया है, जिसका काम सरकार को विदेशी सिग्नल्स की खुफिया जानकारी देना और इलेक्ट्रॉनिक संचार और इनफार्मेशन की सुरक्षा करना है.

RCMP का भारत सरकार के एजेंटों पर बड़ा आरोप

रोजर्स को कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा का निदेशक ऐसे समय में बनाया गया है, जब कनाडा की राजनीति में चीनी और भारतीय सरकार के हस्तक्षेप को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. हाल ही में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) आयुक्त माइक डुहेम ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि भारत सरकार के एजेंटों का कनाडा में हत्याओं और हिंसा की घटनाओं में बड़ा रोल है. पिछले एक साल में कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (सीएसआईएस) को चीनी और भारतीय सरकारों की ओर से विदेशी हस्तक्षेप के बढ़ते खतरे का सार्वजनिक रूप से सामना करना पड़ा है. 

यौन उत्पीड़न कांड से जूझ रहा है CSIS 

कैनेडियन प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक सीएसआईएस अधिकारी का कहना है कि 2019 और 2020 में सर्विलांस गाड़ियों में एक सीनियर कलीग ने उसके साथ नौ बार बलात्कार किया. एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि बाद में उसी व्यक्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया, जबकि सीएसआईएस अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी कि वे उसे युवा महिलाओं के साथ न रखा जाए.

ये भी पढ़ें: इंडिया फंडिंग के जरिए हमारी संसद में भेज रहा अपने लोग, कनाडा ने भारत सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Explained: अमेरिका और ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमलों में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
US-ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमले में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Embed widget