एक्सप्लोरर

'कनाडा ने भारतीय राजनयिकों को सर्विलांस पर रखा था', शक के आधार पर ट्रूडो करा रहे थे भारतीय अधिकारियों का कॉल रिकॉर्ड

India Canada Conflict: कनाडा का दावा है कि भारतीय एजेंट खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल थे. अब खबर है कि जांच के लिए कनाडा ने भारतीय राजनयिकों सहित भारतीय अधिकारियों को सर्विलांस पर रखा गया था.

India Canada Row: कनाडा और भारत के रिश्तों में तनाव चरम पर पहुंचता दिख रहा है. पहले दोनों देशों के डिप्लोमेट्स को सस्पेंड किया और अब नई दिल्ली ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है. विवाद की शुरुआत कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की तरफ से हुई, जब उन्होंने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया. अभी भी कनाडा के पीएम अपनी बात दोहरा रहे हैं. हालांकि भारत पहले ही इन्हें बेतुका बता ख़ारिज कर चुका है. 

हालांकि कनाडा का यह मानना ​​कि भारतीय एजेंट खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल थे, उसका यह दावा भारतीय अधिकारियों की बातचीत के कॉल रिकॉर्ड पर आधारित हो सकते हैं. सीबीसी न्यूज ने गुरुवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि कनाडा में मौजूद भारतीय राजनयिकों सहित भारतीय अधिकारियों को सर्विलांस पर रखा गया था, इस दौरान उन्होंने कॉल पर किससे, क्या बात की इसे सुना गया. कनाडा की सरकार ने एक महीने की जांच के दौरान खुफिया जानकारी एकत्र की थी. 

खुफिया सलाहकार ने की दू बार भारत यात्रा 

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ खुफिया जानकारी 'फाइव आइज़' गठबंधन में दूसरे देशों को साझा की गई थी. उस समूह में कनाडा के अलावा, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि कनाडा के राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार जोडी थॉमस ने अगस्त में चार दिन और सितंबर में पांच दिनों के लिए भारत की यात्रा की, उनकी दूसरी यात्रा जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की नई दिल्ली यात्रा के साथ हुई. 

ट्रूडो ने एक बार फिर दोहराया अपनी बात 

गौरतलब है कि न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रूडो ने सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में किए गए अपने दावे को दोहराया. इस दावे में भारत सरकार के एजेंटों और 18 जून को निज्जर की हत्या के बीच लिंक होने की बात कही गई थी. उन्होंने कहा कि “मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं, इन आरोपों को हाउस ऑफ कॉमन्स के पटल पर साझा करने का निर्णय हल्के ढंग से नहीं किया गया था. यह बेहद गंभीरता से किया गया.''

उन्होंने आगे कहा कि इस महीने नई दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस मामले को उठाया था. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के साथ मेरी सीधी और स्पष्ट बातचीत हुई, जिसमें मैंने स्पष्ट शब्दों में अपनी चिंताएं साझा कीं."

ये भी पढ़ें: कनाडा के आरोपों को लेकर टेंशन में अमेरिका, NSA ने कहा- इस मामले में भारत को कोई 'विशेष रियायत' नहीं देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget