एक्सप्लोरर

कनाडा के आरोपों को लेकर टेंशन में अमेरिका, NSA ने कहा- इस मामले में भारत को कोई 'विशेष रियायत' नहीं देंगे

India Canada Conflict: अमेरिकी रक्षा सलाहकार ने कहा कि अमेरिका उच्च स्तर पर भारतीयों के संपर्क में है और सरकार इस मामले में भारत को कोई "विशेष रियायत" नहीं दे रहा है.

India Canada Tension: कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले पर भारत पर आरोप लगाया है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट के शामिल होने की आशंका है. लिहाजा इस मामले में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा है कि अमेरिका कनाडा के आरोपों को लेकर बेहद चिंतित है, वह जांच का पूरा समर्थन करता है और वह चाहता है कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए.

जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका, कनाडा और भारत दोनों के साथ संपर्क में है. उन्होंने उन दावों को खारिज किया कि अमेरिका और कनाडा के बीच निज्जर हत्या को लेकर मतभेद हैं. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा, 'मैं इस बात को सिरे से नकारता हूं कि अमेरिका और कनाडा के बीच दरार है. हमें (कनाडा के) आरोपों के बारे में गहरी चिंता है, हम चाहते हैं कि जांच आगे बढ़े और अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाए. अमेरिका इस मुद्दे के सार्वजनिक होने के बाद से ही इसके लिए खड़ा रहा है और जब तक यह पूरी तरह से बाहर नहीं आ जाता तब तक वह पूरी तरह से खड़ा रहेगा. 

भारत को लेकर क्या बोले?

जेक सुलिवन ने कहा कि कनाडा में सिख ‘अलगाववादी नेता’ की हत्या के बारे में कनाडा के दावों के बाद अमेरिका उच्च स्तर पर भारतीयों के संपर्क में है और सरकार इस मामले में भारत को कोई "विशेष रियायत" नहीं दे रहा है.

आरोप पर भारत का रूख?

भारत ने कनाडा के आरोप को सिरे से नकार दिया है. भारत ने कनाडाई प्रधानमंत्री के आरोप को 'बेतुका' और 'प्रेरित' बताया है. भारत ने कनाडा पर आरोप लगाया है कि वह खालिस्तानियों को अपने देश में खाद-पानी दे रहा है और इसी मुद्दे को भटकाने के लिए वह भारत पर ऐसे मनगढंत आरोप लगा रहा है.

ये भी पढें:

G20 समिट के दौरान बाइडेन ने की थी खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या पर PM मोदी से बात, रिपोर्ट में दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget