एक्सप्लोरर

गन कल्चर पर कनाडा सरकार का सख्त एक्शन, हैंडगन की बिक्री पर लगाई रोक, PM ट्रूडो बोले- जरूरी थी कार्रवाई

कनाडा सरकार ने बंदूक हिंसा को कम करने के लिए एक व्यापक कदम उठाया है. सरकार ने नई हैंडगन बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. पीएम ट्रूडो ने कहा कि इससे कनाडा के लोग सुरक्षित महसूस करेंगे.

Canada Bans New Handgun Sales: कनाडा में नई हैंडगन बिक्री पर अब पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह फैसला गन कंट्रोल एक्शन के तहत लिया गया है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने शनिवार को बताया, "हमने कनाडा में हैंडगन के बाजार को बंद कर दिया है, जैसा कि हम देखते हैं कि बंदूक हिंसा बढ़ती जा रही है ... हमारा दायित्व है कि हम कार्रवाई करें."

पीएम ट्रूडो ने कहा, "कनाडाई लोगों को अपने घरों में, अपने स्कूलों में और अपने पूजा स्थलों में सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है. यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने समुदायों से इन घातक हथियारों को हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करें. आज, हम अपने समुदायों से अधिक बंदूकें निकाल रहे हैं और अपने बच्चों को सुरक्षित रख रहे हैं."

अल्बर्टा की सरकार ने किया विरोध

प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा कि मई में प्रस्तावित कानून के साथ हैंडगन फ्रीज की घोषणा की गई थी, जो ट्रूडो की बंदूक हिंसा से निपटने की योजना के तहत 40 सालों में देश के सबसे मजबूत बंदूक नियंत्रण उपायों को लागू करेगा. हालांकि, पश्चिमी प्रांत अल्बर्टा की सरकार ने इस प्रतिबंध की आलोचना की है. अल्बर्टा की सरकार ने कहा था कि वह ओटावा के प्रस्तावित अन्य बंदूक नियंत्रण उपायों का विरोध करेगा.

'कम बंदूकें मतलब सुरक्षित समुदाय'

प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा, "कम बंदूकें मतलब सुरक्षित समुदाय, इसलिए कनाडा सरकार एक पीढ़ी में कुछ सबसे मजबूत बंदूक नियंत्रण उपायों को लागू कर रही है. अधिकांश अपराधों में हैंडगन पसंद का हथियार है, यही वजह है कि कनाडा के लोगों को बंदूक हिंसा से बचाने के लिए हैंडगन की संख्या को सीमित करना हमारी योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है."

आगे कहा गया, "बंदूक हिंसा से निपटने के लिए राष्ट्रीय हैंडगन फ्रीज सरकार की व्यापक योजना का हिस्सा है. हमने पहले ही 1,500 से अधिक प्रकार की असॉल्ट-शैली की बंदूकों पर प्रतिबंध लगा दिया है और बंदूक नियंत्रण कानूनों को मजबूत किया है."

कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री मार्को मेंडिसिनो ने बंदूक की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कनाडा में बंदूक हिंसा को रोकने के लिए इसे सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया.

ये भी पढ़ें- ऋषि सुनक को मिला 100 कंजर्वेटिव नेताओं का समर्थन, ब्रिटेन PM की रेस में चल रहे सबसे आगे

ये भी पढ़ें- क्या होती है FATF की ग्रे और ब्लैक लिस्ट, कौन से देश हैं शामिल, कितना होता है नुकसान- हर सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Iran Oil Tanker Attack: क्या तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल
तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget