एक्सप्लोरर

कनाडा: नहीं रुक रहा सिखों पर हमला, कनाडा में घर में घुसकर महिला की हत्या, चाकू से किए गए ताबड़तोड़ कई वार

Target Killing In Canada: कनाडा में भारतीयों पर हमलों की खबरें बढ़ती जा रही हैं. इससे पहले भी कई भारतीय लोगों को यहां मौत के घाट उतारा जा चुका है जिसमें सिख लोगों की संख्या काफी ज्यादा है.

Attacked On Sikhs In Canada: कनाडा में भारतीयों पर लगातार हमलों की खबरें सामने आ रही है, जिसमें ज्यादा सिख समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. ताजा मामला कनाडा के सर्रे का है, जहां एक 40 साल की सिख महिला की उसके घर में घुसकर कई बार चाकू से वार कर हत्या कर दी गई. रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार (7 दिसंबर) रात 9.30 बजे चाकू से किए गए हमलों की सूचना मिली. मामले में जांच जारी है. 

मामले की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला गंभीर हालत में थी, जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पहले इस मामले में महिला हरप्रीत कौर के 40 वर्षीय पति को हत्या के संदेह के आधार पर मौके से गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. पुलिस ने अपील की है इस मामले से जुड़ी किसी भी तरह की कोई जानकारी किसी के पास हो तो पुलिस को बताया जाए.

कनाडा में भारतीयों को बनाया जा रहा निशाना 

इससे पहले 23 सितंबर को ही भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों और छात्रों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई थी. सिंतबर महीने में ही यहां एक हिंदू ग्रंथ के नाम पर बने पार्क को निशाना बनाया गया था. यहां भारतीयों पर हिंसा का दौर खत्म नहीं हो रहा है. कुछ सालों की बात की जाए तो कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियां और नफरत के चलते कई आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं. 

इसी साल भारतीयों के साथ हुई घटनाएं 

फरवरी के महीने में ग्रेटर टोरंटो इलाके के 6 हिंदू मंदिरों में चोरी की खबरें सामने आई थीं. मामले में मंदिरों की दानपेटी से नगदी और गहने चोरी कर लिए गए थे. मार्च में पंजाब के कपूरथला की 25 वर्षीय हरमनदीप कौर की हत्या कर दी गई थी. इस मामले के सामने आने के बाद भारतीयों में काफी रोष था. 

21 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या 

अप्रैल में भारतीय 21 साल के लड़के कार्तिक वासुदेव को कनाडा के टोरंटो में गोली मार दी गई थी. यह हादसा तब हुआ जब वह काम पर जा रहे थे. वहीं, जुलाई में एक और मामला सामने आया जब कनाडा के ओंटारियो में स्थित विष्णु मंदिर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दी गई थी. भारत ने भी इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. 

पंजाबी मीडिया होस्ट जोती सिंह मान पर हमला 

मामले यही नहीं थमें अगस्त और सिंतबर में भी हमलों की खबरें सामने आईं. अगस्त में तीन हथियार धारी लोगों ने पंजाबी मीडिया होस्ट जोती सिंह मान पर हमला कर दिया था. इस मामले का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था. वहीं. सितंबर में एक और मंदिर की दिवारों पर भारत विरोधी बातें लिखी गई थीं. अब ताजा मामला कनाडा के सर्रे का है, जहां एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया. 

ये भी पढ़ें: 

Mumbai Murder: पत्नी ने स्लो पॉइजन देकर पति को उतारा मौत के घाट, पढ़िए साजिश से अंजाम तक की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget